बिलासपुर। बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र,में स्वतंत्रता दिवस की 74 वीं वर्षगांठ एवं 75 वा स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया । अधिष्ठाता डॉ. आरकेएस तिवारी ने महात्मा गांधी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर ध्वजारोहण किया ।
इस अवसर पर प्राध्यापकों, वैज्ञानिको, कर्मचारियों , छात्र-छात्राओं एवं मजदूर भाइयों को संबोधित करते हुए डॉ. तिवारी ने कहा कि अंग्रेजों की गुलामी के पश्चात आजाद भारत ने इन 75 वर्षों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, संचार क्रांति, कृषि तथा अन्य सभी क्षेत्रों में निरंतर उन्नति की है। देश में हरित क्रांति के परिणाम स्वरूप खाद्यान्न उत्पादन में 4 गुना वृद्धि हुई । हमने अपने दम पर अंतरिक्ष कार्यक्रमों में सफलता अर्जित की, वैश्विक महामारी के उन्मूलन में स्वदेशी टीके का विकास किया और आईटी क्षेत्र में अभूतपूर्व सफलता हासिल की। भारत की अर्थव्यवस्था एशिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है ।
खाद्यान्न के उत्पादन में आत्मनिर्भर बनकर देश ने अर्थव्यवस्था को विकास के उच्च मार्ग में लाने की दिशा में प्रगति की हैहै। रक्षा तकनीक और अंतरिक्ष तकनीक पर करीब-करीब शुन्य आत्मनिर्भरता के बावजूद आज हम इस क्षेत्र के सबसे उन्नत राष्ट्रों में से एक है। 200 वर्षों की गुलामी के पश्चात मिली आजादी के महत्व को हमें समझना है और आने वाली पीढ़ी के समक्ष नए प्रतिमान प्रस्तुत करना है। 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, कविता एवं भाषण की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।


