
बिलासपुर। प्रदेश सरकार द्वारा नगर पालिका, नगर परिषद और नगर पंचायत में एल्डरमैन की नियुक्ति करने के बाद अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताना शुरू कर दिया है. बिलासपुर कांग्रेस आईटी सेल के लगभग 25 कार्यकर्ताओं ने नियुक्ति को लेकर असहमति जताते हुए विधायक शैलेष पांडे और पीसीसी उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव को इस्तीफा सौंप दिया है।
आईटी सेल ने बिलासपुर नगर निगम में एल्डरमैन की नियुक्ति पर एतराज जताते हुए कहा कि इस संबंध में पीसीसी अध्यक्ष मोहम मरकाम से शिकायत करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि अनजान लोगों को एल्डरमैन बनाया गया है, यहां तक एक ही परिवार में दो लोगों को एल्डरमैन बना दिया गया है। पत्र में आरोप लगाया गया कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के दो साल बीतने के बाद भी पार्टी से जुड़े निष्ठावान ईमानदार कार्यकर्ताओं का कोई काम नहीं हो रहा है। साथ ही ये बात भी सामने आ रही हैं। कि विधायक शैलेश पांडे जो खुद प्रदेश सरकार में अपने लिए जगह नही बना पाए लेकिन अपने चहेते को पद दिलाने में कामयाब हो गए इस लिए भी बगावत हो रही हैं।
पत्र में बताया कि प्रदेश कांग्रेस आईटी सेल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सड़क तक की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान दिया, लेकिन सरकार बनने के बाद बार-बार कार्यकर्ताओं के साथ धोखा हो रहा है। एल्डरमैन की नियुक्ति में भी मेहनत और संघर्ष करने वाले कार्यकर्ताओं के साथ धोखा हुआ है, जिससे क्षुब्ध होकर वे पद से इस्तीफा दे रहे हैं।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बगावत के शुर गूँजने लगे
गुरुवार को राज्य सरकार ने प्रदेश के तमाम नगर पालिका, नगर परिषद और नगर पंचायत में 208 एल्डरमैन की नियुक्ति की थी, जिसमें से बिलासपुर नगर निगम से 11, बिल्हा नगर पंचायत से 3, गौरेला नगर पंचायत से 3, पेंड्रा नगर पंचायत से 3 और मल्हार नगर पंचायत में 3 एल्डरमैनों की नियुक्ति गई है। जिसके बाद से ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बगावत के शुर गूँजने लगे हैं। और अब नाराज कार्यकर्ता इस्तीफा दे रहे है।
