बिलासपुर। नगर निगम सीमा में सामिल ग्रामिण क्ष्ोत्रों में पेयजल की समस्या को दुर करने के लिए डीएमएफ फंड से नगर निगम को 1 करोड़ 12 लाख रुपए की स्वीकृत मिली है। महापौर ने जल विभाग के अधिकारी को इसके प्रक्लन तैयार करने के निर्देश दिए है।
परिसीमन के बाद नगर निगम में 15 गांव, दो नगर पंचायत एक नगर पालिका को शामिल किया गया है। इसके बाद से इन क्ष्ोत्रों में लगातार बिजली पानी सड़क सहित अन्य छोटे मोटे कार्य कराने की पार्षदो द्बारा मांग किया जाता रहा है।

महापौर रामशरण यादव ने 3 मार्च 2०2० को जिला खनिज मद से ग्रामीण क्ष्ोत्रों के पेयजल समस्या का निराकरण करने के लिए राशि की मांग की थी। जिसकी स्वीकृत 9 सितंबर को मिल गई। महापौर रामशरण यादव ने बताया निगम में सामिल ग्रामीण क्ष्ोत्रो में लंबे अरसे से पीने के पानी के लिए सम्पूर्ण व्यवस्था नहीं थी। देवरीखुर्द, चिल्हाटी, मोपका राजकिशोर नगर, बहतराई, बिजोर, खमतराई कोनी, मंगला, सकरी सहित अन्य जगहों में पाइप लाइन विस्तर सहित अनेक कार्य कराए जाऐगे। इसके लिए जल विभाग को प्रक्लन तैयार करने के निर्देश दिए गए है। पेयजल समस्या को लेकर क्ष्ोत्र में जल्द ही काम कराया जाएगा ताकि आने वाले गर्मी में निगम में सामिल गांवो को पानी की समस्या न हो। उससे पहले ग्रामीण क्ष्ोत्रों में 4० से अधिक बोर का खनन कराया जा चुका है। जिसके कारण उन क्ष्ोत्रों में पानी की समस्या नहीं हुई।