भाटापारा। 36 घंटे से कुएं में गिरे बछड़े को 4 घंटे तक चले बचाव अभियान के बाद सकुशल बाहर निकाल लिया गया। बड़ा सहयोग क्रेन सर्विस और गौ सेवकों का रहा, जो अभियान पूरा होने तक डटे रहे।

30 दिसंबर की सुबह संत माता कर्मा वार्ड के लिए वैसे तो सामान्य थी लेकिन ऋषभ ट्रैक्टर्स परिसर के लिए असामान्य था। कार्यालय अवधि शुरू होने के बाद गौवंश की आवाज आई। देर शाम तक आती यह आवाज जब 31 दिसंबर को कुछ तेज हुई तो आसपास तलाश शुरू की।

कुएं में गिरा था बछड़ा

आवाज उस कुएं से आ रही थी, जो परिसर में ही स्थित है। करीब जाकर देखने पर बछड़ा नजर आया जिसकी आवाज बाहर तक आ रही थी। बरसों से सफाई नहीं होने से यह कुआं कीचड़ युक्त हो चुका है, जिसमें ही बछड़ा फंसा हुआ था।

4 घंटे चला रेस्क्यू

31 दिसंबर की शाम 4:00 बजे से चला रेस्क्यू अभियान रात 8:00 उस वक्त सफल हुआ जब क्रेन की मदद से 50 से 60 फीट गहरे कुएं से बछड़े को सकुशल निकाल गया। उसके बाद कुएं को जाल से कव्हर करने की जरूरत समझी जा रही है।सहयोग अमूल्य इनका

सहयोग अमूल्य इनका

प्रकाश क्रेन सर्विस के संचालक ने मशीनरी उपलब्ध करवाई उसकी प्रशंसा पूरा शहर कर रहा है। अमूल्य सहयोग गौ सेवकों का रहा, जिन्होंने गहराई में जाकर रेस्क्यू अभियान को सफलता के मुकाम पर पहुंचाया।