भाटापारा।  स्वाद क्या पसंद आया,अईरसा के तो तेवर ही बदल गए। 20 रुपए की तेजी के बाद अब इसने 280 रुपए किलो जैसी नई कीमत अपने नाम कर ली है। पीछे वह ठेठरी और खुरमी भी नहीं है, जिनको पहली बार बाजार में बनते और बिकते देखा जा रहा है।

देवांगन खजूरवाला अब पहचाना जा रहा है छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की उपलब्धता के लिए। छत्तीसगढ़ी पर्व और उनसे जुड़े व्यंजनों में पहली बार संस्थान ने ठेठरी का विशेष पैक 300 रुपए किलो पर पेश किया है। जबकि खुरमी कठुआ 240 रुपए किलो और खुरमी मुठिया 300 रुपए किलो पर खरीदे जा सकेंगे। अईरसा का यह दूसरा बरस है, जब वह 280 रुपए किलो जैसी उच्च कीमत पर मिल रहा है। संस्थान संचालक मयंक देवांगन के अनुसार इन सभी पारंपरिक व्यंजनों को बेहतर प्रतिसाद मिल रहा है।