भाटापारा। मुंबई गणपति के बाद अब मुंबईया सिंहासन, गणेश उत्सव में अपनी पहचान बना रहा है। कीमत में रिकॉर्ड तेजी के बावजूद बेहतर की धारणा लेकर चल रहा है बाजार क्योंकि पूछताछ से संकेत कुछ ऐसे ही मिल रहे हैं।
फिलहाल शांत हैं लेकिन उत्सव शुरू होने के पहले के दो दिवस जोरदार रहने की संभावना बन रही है। पूजा सामग्री विक्रेता श्री गणेश सीजनल शॉप के संचालक बिहारी जोशी के मतानुसार इस वर्ष श्री गणेश सिंहासन में समितियों की अपेक्षा घरेलू मांग ज्यादा नजर आ रही है। थोड़ा संशय इसलिए है क्योंकि सिंहासन की कीमतों में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है।

पहली बार मुंबईया सिंहासन
मुंबई गणपति की तर्ज पर अब मुंबईया सिंहासन की दस्तक भक्तों को इसलिए लुभा रही है क्योंकि सिंहासन निर्माण में मराठा शैली का बखूबी ध्यान रखा गया है। वुडन, सनमाइका और कार्टून पुट्ठे से बनाये गये यह सिंहासन 700 से 1300 रुपए जैसी कीमत पर मंदिर और घरों में पहुंचेंगे। पूछ- परख से मिल रहे संकेत बेहतर खरीदी की ओर इशारा कर रहे हैं।

हर क्रय शक्ति के भीतर
रक्षाबंधन से शुरू हुआ पर्व और त्यौहारों का सिलसिला दीपावली तक बना रहेगा। ऐसे में अहम है पूजा और पूजन सामग्री का होना। इसलिए पूजा आसन की पूरी श्रृंखला संस्थान में विक्रय के लिए उपलब्ध है। हर वर्ग की क्रयशक्ति को ध्यान में रखते हुए आकर्षक आसन मिलेंगे। कीमत की बात करें, तो शुरुआती कीमत 10 रुपए है प्रति नग, तो उच्चतम कीमत प्रति आसन 500 रुपए बोली जा रही है।

निकली डिमांड झालर में
कई तरह के लाइट झालर के बीच इस बरस कीमत फिलहाल खरीदी क्षमता के भीतर ही है। मंदिरों सार्वजनिक गणेश पंडालों और घरों के लिए बिजली के झालर आवश्यकता अनुसार 50 से 600 रुपए जैसी आसान कीमत पर खरीदे जा सकेंगे। इसी तरह इलेक्ट्रिक दीया की भी खरीदी की जा सकेगी। जिनकी दरें बीते साल जैसी ही है।
