रासेयो ने कृषि में मनाई गांधी व शास्त्री की जयंती
बिलासपुर। गांधी सिर्फ एक नाम नहीं, विचारधारा है। ऐसी विचारधारा जो पूरी दुनिया में शांति स्थापित करने की ताकत रखती है। यह बात अधिष्ठाता डॉ. आर. के. एस. तिवारी ने कही।
बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, बिलासपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस मौके पर अधिष्ठाता डॉ तिवारी ने कहा गांधी ने देश को आजादी दिलाने के साथ समाज में अहिंसा, लोगों को सत्य के राह में चलने की शिक्षा, समाज में निम्न तबके के लोगों को सम्मानजनक जीवन जीने का हक दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई। लाल बहादुर शास्त्री के राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए कृतज्ञता व्यक्त हैं। अतिथियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया । विशिष्ट अतिथि डॉ. एन.के. चौरे ने कहा कि गांधी सत्य, अहिंसा और सादा जीवन जीने में विश्वास करते थे। उनका मानना था कि किसी भी समस्या को हल करने के लिए हिंसा का सहारा लेना गलत है। हर गांधी जयंती हमें याद दिलाती है कि गांधी के विचारों और उनके सिखाए गए मार्ग को अपनाकर हम क्या कुछ हासिल कर सकते हैं।

बापू के आदर्शों को करें आत्मसात
विशिष्ट अतिथि डॉ. राजेश कुमार साहू ने कहा गांधी के सिद्धांत अपनाकर बेहतर व्यक्ति बन सकते हैं, समाज और देश को आगे बढ़ा सकते हैं। बापू को सच्ची श्रद्धांजलि तो यही होगी कि हम उनके आदर्शों को आत्मसात करें। स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर बालक छात्रावास क्रमांक 1, 2, 3, अरपा व बिलासा कन्या छात्रावास, खेल परिसर में साफ-सफाई किया। स्वयंसेवकों ने रैली निकालकर स्वच्छता का संदेश देकर स्वच्छता की शपथ ली। छात्रा समीक्षा कुशवाहा ने कविता, संध्या कैवर्त, भाग्यश्री जेठवा, छात्र ओम प्रकाश साहू व नरेंद्र वारे ने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन वैज्ञानिक अजीत विलियम्स ने किया। आयोजन में अजय टेगर, दिनेश पांडे, अर्चना केरकेट्टा, युष्मा साव, यशपाल सिंह निराला, पुष्पलता तिर्की, जितेंद्र चौहान, पवन कुमार कौशिक, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों व कर्मचारियों का सहयोग रहा।
