लहसुन में रिवर्स गियर के आसार



बिलासपुर।  मंजूर नहीं है 230 से 240 रुपए किलो की दर। खोजने पर भी नहीं निकलती मांग को देखते हुए लहसुन में अब मंदी की धारणा बनने लगी है।

आलू के बाद चिल्हर बाजार में लहसुन की कीमत जिस उच्च स्तर पर पहुंची हुई है, उससे उपभोक्ताओं के बाद होलसेल मार्केट हलाकान होने लगा है। सूत्रों का कहना है कि होलसेल की तुलना में रिटेल मार्केट काफी तेज है। खासकर कस्बाई और ग्रामीण क्षेत्र में कीमत में काफी अंतर है।

मांग में रिकॉर्ड 70 फ़ीसदी की गिरावट

शादी-ब्याह की तारीखें भले ही कम हो रही हों लेकिन दैनिक मांग में लगभग 70 फ़ीसदी की गिरावट नजर आ रही है। बेहतर फसल, भरपूर आवक और स्थिर भाव के बीच चिल्हर बाजार लहसुन की बिक्री प्रति किलो 230 से 240 की दर पर कर रहा है। यही वजह है कि उपभोक्ता मांग लगातार घटते क्रम पर है।

संकेत मंदी के

होलसेल और रिटेल मार्केट की कीमत में जबर्दस्त अंतर के बाद जैसी स्थितियां बन रही हैं, उसे देखते हुए कीमत में मंदी के संकेत मिल रहे हैं ताकि गिरती मांग को रोका जा सके, यह कब से होगा? जैसे सवाल के जवाब की प्रतीक्षा की जा रही है।

ऐसा है होलसेल

मध्य प्रदेश और राजस्थान। यह दोनों राज्य, देश में लहसुन की आपूर्ति सुनिश्चित करते हैं। फसल जोरदार बताई जा रही है। इसलिए कीमत कम है। होलसेल मार्केट इस समय लहसुन बेस्ट में सौदे 150 से 165 रुपए किलो की दर पर कर रहा है जबकि लहसुन मीडियम 130 से 140 रुपए किलो पर स्थिर है। लाडवा में भाव 90 रुपये किलो बोले जा रहे हैं।

By MIG