बहुमूल्य मोटा अनाज

सतीश अग्रवाल

बिलासपुर। बरस, बस बीतने ही वाला है लेकिन हम अपना वजन कम करने का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाए हैं। चलिए, एक बार फिर से नए साल में बाजरा की दो अन्य प्रजातियों के साथ वजन घटाने की यात्रा के लिए तैयार रहें और छूटा लक्ष्य हासिल करें।

2023 का साल बाजरा वर्ष के रूप में मनाया गया। बीते कुछ बरस में इस पर हुए अनुसंधान के बाद जो सफलता मिली है और इसने जैसी लोकप्रियता हासिल की है, वह हैरत में डाल रही है। दरअसल बाजरा के सेवन ने जैसी बढ़त ली है उसके पीछे इसमें वजन कम करने के गुणों का होना मुख्य माना जा रहा है। इतना ही नहीं अनुसंधान के बाद दो ऐसी और प्रजाति बाजरा की मिली है, जो तुलनात्मक रूप से कहीं ज्यादा सशक्त है।

उच्च फाइबर

बाजरा की जो प्रजाति इस समय मिल रही है, उसमें उच्च फाइबर मिले हैं और विटामिन की जो मात्रा है, वह मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है। लंच और डिनर में पत्ते वाली सब्जियों के साथ इसका सेवन, बढ़ते वजन को न केवल नियंत्रण में रखता है बल्कि कम करने में भी सहायता करता है। सेवन इसीलिए लाभदायक है।

फॉक्सटेल बाजरा

बाजरा की ऐसी प्रजाति, जिसे मधुमेह रोगियों के लिए वरदान माना जा रहा है। विटामिन B-12 से भरपूर फॉक्सटेल बाजरा को तंत्रिका तंत्र को नियंत्रण में रखने वाला माना जा रहा है। इसके अलावा हृदय के सुचारू संचालन में भी इसका सहयोग अतुलनीय है। वजन घटाने की यात्रा में यह मजबूत जोड़ीदार साबित हो रहा है।

बरनी बाजरा

इसमें भी होता है उच्च फाइबर। कैल्शियम का होना, बरनी बाजरा को और भी मूल्यवान बनाता है, तो एंटीऑक्सीडेंटल जैसे महत्वपूर्ण मेडिशनल प्रॉपर्टीज की मौजूदगी इसे बेहद अहम बनाती है। वजन कम करने की तेज यात्रा में इसका साथ बेहद जरूरी माना जा रहा है। तो आइए वर्ष 2024 में वजन घटाने का संकल्प ले।

बहुमूल्य मोटा अनाज

बाजरा अपने आप में बहुमूल्य मोटा अनाज है। खानपान के बदलते दौर में इसका सेवन कई तरह की स्वास्थ्यगत समस्या से दूर रखेगा। सबसे बड़ा लाभ यह है कि इसमें डायबिटीज को नियंत्रित रखने का भी गुण है।

डॉ. एस.आर.पटेल, रिटायर्ड साइंटिस्ट (एग्रोनॉमी), इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर

By MIG