वायु प्रदूषणः अव्वल है सांप गोली

चकरी, अनार, फुलझड़ियां और पटाखे वाली लड़ियां पीछे-पीछे

बिलासपुर। सांप गोली, फुलझड़ियां, चकरी, अनार, हंटर बम और 1000 बम की लड़ियां। यह छह पटाखे इस बार पर्यावरण एवं प्रदूषण निवारण मंडल की नजर में रहेंगे क्योंकि इन्हें वायु प्रदूषण फैलाने वाला पटाखा माना जा चुका है। साथ ही ऐसे पटाखे भी निशाने पर होंगे,जो तेज आवाज के साथ फूटते हैं।

ध्वनि प्रदूषण के साथ वायु प्रदूषण का एक और दौर आने वाला है। इस बरस यह इसलिए भी ज्यादा दिनों तक बना रहेगा क्योंकि चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। ऐसे में उपभोक्ता वर्ग बढ़ा हुआ होगा। लिहाजा सघन जांच और कार्रवाई की योजना के संकेत मिलने लगे हैं देखना यह है कि काबू आता है कि नहीं , यह वर्ग ?इसलिए सख्ती

इसलिए सख्ती

पर्यावरण एवं प्रदूषण निवारण मंडल के अनुसार वैसे तो पटाखे की हर किस्म को वायु की गुणवत्ता खराब करने वाला माना गया है लेकिन स्नेक टैबलेट, फुलझड़ियां, चकरी, अनार, हंटर बम और 1000 बम वाली लड़ियां इसलिए बेहद घातक हैं क्योंकि जलने के बाद इनसे निकलने वाला धुआं दीर्घकाल तक वायुमंडल में बना रहता है। जिससे वायु की गुणवत्ता निम्न होती जाती है।होते हैं घातक तत्व

होते हैं घातक तत्व

बाइंडर्स, स्टेबलाइजर्स, ऑक्सिडाइजर, रिड्यूसिंग एजेंट, रंग-बिरंगी रोशनी के लिए एंटीमनी सल्फाइड, बेरियम नाइट्रेट, अल्युमिनियम, तांबा, लिथियम, स्टोन्शियम। इन सामग्रियों के मिश्रण से पटाखे बनाए जाते हैं। जलाए जाने पर निकलने वाले धुएं के बारीक कण हवा में मिलते हैं और वायु की गुणवत्ता को प्रभावित करते हैं।असर इस रूप में

असर इस रूप में

जलने पर निकलने वाला धुआं अल्जाईमर और फेफड़ों का कैंसर जैसी घातक बीमारी का वाहक बनता है, तो फूटने पर औसत 125 डेसिबल ध्वनि पैदा करता है। मालूम हो कि मनुष्य के कान अधिकतम 5 डेसीबल तक की ध्वनि बिना नुकसान के सह सकते हैं।यह छह है सबसे ज्यादा

यह छह है सबसे ज्यादा

  • सांप की गोली जलाने पर 64500 माइक्रोग्राम/ क्यूबिक मीटर पार्टिकल्स निकलते हैं। यह मात्रा 2932 सिगरेट जलाने के बराबर है।
  • 1000 बम की लड़ियां जलाने पर 35540 माइक्रोग्राम/ क्यूबिक मीटर पार्टिकल्स निकलते हैं। यह मात्रा 1752 सिगरेट जलाने के बराबर है।
  • हंटर बम जलाने पर 28950 माइक्रोग्राम/ क्यूबिक मीटर पार्टिकल्स निकलते हैं। यह मात्रा 1314 सिगरेट जलाने के बराबर है।
  • फुलझड़ी जलाने पर 10390 माइक्रोग्राम/ क्यूबिक मीटर पार्टिकल्स निकलते हैं। यह मात्रा 472 सिगरेट जलाने के बराबर है।
  • चकरी एक नग जलाने पर 9490 माइक्रोग्राम/ क्यूबिक मीटर पार्टिकल्स निकलते हैं। यह मात्रा 431 सिगरेट जलाने के बराबर है।
  • अनार एक नग जलाने पर 4860 माइक्रोग्राम/ क्यूबिक मीटर पार्टिकल्स निकलते हैं। यह मात्रा 221 सिगरेट जलाने के बराबर है।

By MIG