कृषि महाविद्यालय में मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
बिलासपुर। आज दुनिया भर में योग को लोग अपने जीवन में शामिल कर रहे हैं। योगासनों के जरिए अपनी सेहत ठीक कर रहे हैं। योग दिवस का महत्व यही है कि योगाभ्यास के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाए। यह बात अधिष्ठाता डॉ. आर. के. एस. तिवारी ने कही।
बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम वसुधैव कुटुंबकम के सिद्धांत पर “वन वर्ल्ड – वन हेल्थ” रखी गई है। वसुधैव कुटुंबकम का अर्थ है -धरती ही परिवार है। इस थीम का मतलब धरती पर सभी लोगों के स्वास्थ्य के लिए योग की उपयोगिता से है। डॉ. तिवारी ने कहा कि स्वस्थ और खुशहाल रहने के लिए योग अनिवार्य रूप से किया जाना चाहिए। कमजोर शारीरिक गतिविधियों की वजह से बिगड़ते स्वास्थ्य को योग प्राणायाम और योगासन के अभ्यास से फिर से सुधारा जा सकता है।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित करके किया गया। पतंजलि योगपीठ के योग प्रशिक्षक उत्तम उपाध्याय व रेखा साहू ने योगाभ्यास करवाया ।
कार्यक्रम के आयोजन में एन.के. चौरे, टी.डी. पांडे, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अजीत विलियम्स, अर्चना केरकट्टा, दिनेश पांडे, एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट रोशन परिहार, युष्मा साव, निवेदिता पाठक, चंचला रानी पटेल, सुशीला ओहदार, धजाराम कश्यप, सुनील वर्मा, अमजद खान, गोरेलाल थवाईत सहित छात्र -छात्राओं का सहयोग रहा।
