परिजनों ने थाने में चोरी की नियत से घुसने की शिकायत की थी



सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म की शिकार किशोरी ने पांच दिन बाद फांसी लगा ली। जानकारी होने पर परिजन आनन फानन में उसे इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल
सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र निवासी किशोरी 9 अप्रैल को वह अपने घर के कमरे में सो रही थी। रात करीब 10 बजे गांव का ही आरोपी राजेश साहू उसके कमरे में घुस आया। आरोपी ने किशोरी को डरा धमका कर मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान किशोरी के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन कमरे से बाहर निकले तो युवक भागने लगा। परिजन ने उसे किशोरी के कमरे से भागते देखा। डरी सहमी किशोरी ने दुष्कर्म की जानकारी परिजन को नहीं दी। दूसरे दिन किशोरी के परिजन ने युवक के चोरी की नियत से घर में घुसने की शिकायत रामानुजनगर थाने में दर्ज कराई। परिजनों के मुताबिक घटना के बाद किशोरी अवसाद में थी। ठीक से खा पी नहीं रही थी। बात भी कम कर रही थी। परिजनों के पूछताछ करने पर किशोरी ने 14 अप्रैल की शाम को युवक द्वारा बलात्कार किए जाने की जानकारी दी। परिजन मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी कर ही रहे थे कि 15 अप्रैल की सुबह किशोरी ने घर में ही फांसी लगा ली।

अस्पताल में हुई मौत
किशोरी को फांसी के फंदे पर लटका देख परिजन उसे उतार कर आनन फानन में इलाज के लिए रामानुजनगर अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सूरजपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां से भी डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालत देखकर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान 16 अप्रैल की रात को उसकी मौत हो गई। मर्ग कायम कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।