अर्थदंड तथा दुर्घटनाओं से होने वाले जन हानि से बचाव हेतु यह जागरूकता कार्यक्रम

बिलासपुर। सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत 11 जनवरी को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई चौकसे अभियांत्रिकी महाविद्यालय के तत्वाधान में यातायात सड़क सुरक्षा सेल बिलासपुर के विशिष्ठ सहयोग से सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोगों को अर्थदंड तथा दुर्घटनाओं से होने वाले जन हानि से बचाव हेतु यह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन प्रस्तावित किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व रासेयो के सामूहिक लक्ष्य गीत के साथ हुआ। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को सड़क सुरक्षा के नियमों से भली भांति अवगत कराना तथा जागरूक होने के पश्चात रासेयो के स्वयं सेवकों को यातायात मित्र बनाकर, हेलमेट रैली, ग्राम पंचायतों में जागरूकता चौपाल, यातायात जागरूकता संबंधी नुक्कड़ नाटक, स्कूलों में यातायात नियमों की जानकारी से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन की जाएगी। यातायात पुलिस उपनिरिक्षक श्री उमाशंकर पांडेय जी ने यातायात नियमों एवं सांकेतिक चिन्हों, व सड़क दुर्घटनाओं से बचने के तरीके बताए। लोगों को बिना लाइसेंस वाहन नहीं चलाने, दोपहिया वाहन में तीन सवारी नहीं बैठाने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग नहीं करने प्रोत्साहित किया। इसी तरह हेड कांस्टेबल राकेश तिवारी जी ने भी बताया कि किसी भी वाहन को चलाने के लिए उसका रजिस्ट्रेशन कार्ड, इंश्योरेंस एवं स्वयं का ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है। उक्त कार्यक्रम में यातायात पुलिस उपनिरीक्षक उमाशंकर पांडेय, हेड कांस्टेबल राकेश तिवारी, कांस्टेबल भुवनेश्वर मरावी, कांस्टेबल शैलेन्द्र सिंह, डॉ धीरज अहिरवार (प्राचार्य स्कूल ऑफ फार्मेसी), डॉ संजय पांडेय ( प्राचार्य चौकसे इंजीनियरिंग कॉलेज), शरद कौशिक (ओ.एस.डी.), डॉ बरुन कुमार यादव (रासेयो कार्यक्रम अधिकारी), सुश्री उषा जायसवाल (रासेयो कार्यक्रम अधिकारी) व छात्रों में अरुण साहू, दीनदयाल साहू, जतिन सिंह, राहुल जग्यासी, सौरव नाग चौधरी, अशोक कुमार, पंकज, तरुण, दिव्या राठौर, शारोन कुजूर, जया साहू व अन्य स्वयं सेवक उपस्थित थे।