एसीसी यूनिट ने 15 को जुआ खेलते पकड़ा 13 आरोपियों के ही नाम एफआईआर में दर्ज
जब्त राशि पर भी उठे सवाल
बिलासपुर. जिले की एसीसी यूनिट ने रतनपुर में लाखों रुपए के जुआ फड़ में छापा मारकर 15 आरोपियों को पकड़ा. इनमें से 13 आरोपियों के खिलाफ ही रतनपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई कर एक लाख चालीस हजार रुपए जब्त किया हैं. पुजारी और ज्योतिष पुत्र व फोटो में पुलिस ने आरोपी कांग्रेस-भाजपा नेता पार्षद को बख्शा है. वहीं जुआ फड़ को पकड़वाने में पत्रकार के मुखबरी करने की भी जमकर चर्चा है. एसीसी यूनिट की कार्रवाई को संयुक्त बताकर दर्ज एफआईआर में रतनपुर पुलिस ने अपनी पीठ थपथपाई है.

रतनपुर थाना पुलिस की सूचना तंत्र की नाकामी को उजागर करने और लेन देन कर मौके पर पकड़े जुआरियों को छोड़ देने पर नाराज मुखबिर पत्रकार ने बीती रात दस लाख रुपए से भी अधिक के जुआ फड़ करैहापारा के ऊर्दू स्कूल के पास सजे होने की जानकारी पुलिस अधीक्षक बिलासपुर को दी. पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई के लिए लोकेशन देकर एसीसी यूनिट के प्रभारी हरविंदर सिंह को निर्देशित किया. पत्रकार मुखबिर की सूचना पर मौके पर पहुंची एसीसी यूनिट ने जुआ खेलते कांग्रेस और भाजपा नेताओं, पार्षद के साथ पत्रकार को पकड़ा है. दस लाख रुपए से अधिक के जुआ फड़ में पुलिस ने एक लाख चालीस हजार रुपए नकद के साथ चादर, ताश के 52 पत्ते , बिजली तार, बल्व, 14 नग स्क्रीनटच मोबाईल व 8 नग मोटर साइकिल बरामद कर जब्त किया है. पकड़े गए 15 आरोपियों में कांग्रेस-भाजपा के नेता, पार्षद, पुजारी,ज्योतिष पुत्र व पत्रकार को पकड़ कर एसीसी यूनिट ने रतनपुर थाना पुलिस के सुपुर्द किया.

रतनपुर थाना पुलिस ने 15 आरोपियों में से 13 के खिलाफ ही 13 जुआ एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है एफआईआर में दर्ज 13 नामों में पुजारी और ज्योतिष पुत्र के नाम गायब होना चर्चा का विषय बन गया है. जुआ खेलते पकड़ाए पुजारी और ज्योतिष पुत्र को अभयदान देना और कांग्रेस और भाजपा नेताओं, पार्षद के साथ पत्रकार को औकात बताने की भी जम कर चर्चा है. रतनपुर थाना पुलिस दर्ज एफआईआर में 13 आरोपियों के नाम हैं इसमें आरोपी कांग्रेस भाजपा नेता, पार्षद और पत्रकार के नाम शामिल है. वहीं आरोपियों के जारी फोटो में कांग्रेस भाजपा नेता पार्षद के चेहरे नदारद है.

गंभीर अपराध रोकने पुलिस नाकाम
रतनपुर पुलिस जहाँ गंभीर आपराधिक घटनाओं की रोकथाम में नाकाम हैं. हत्या, चोरी के मामले की पतासाजी करने में पुलिस नाकाम है वही सूचना मिलने के बाद भी लेने देने कर आरोपियों को छोड़ देने की खबरें भी चर्चा में रहती हैं. रतनपुर पुलिस की खत्म होती सूचना तंत्र और अविश्वसनीयता का परिणाम है कि लाखों के जुआक फड़ सजने की सूचना पुलिस अधीक्षक बिलासपुर को देना मुखबिर ने सुरक्षित और भरोसे मंद समझा. इसे इस तरह से भी समझ जा सकता है कि बीते कुछ दिनों में पकड़े गए जुआ फड़ों में जब्त नकद पंद्रह बीस हजार रुपए से ज्यादा नहीं बढ़ पाई.
पांच हजार रुपए में मिलता है मुचलका
सरकारी नौकरी पेशा लोग ही खुले में शराब पीने और जुआ खेलने के आसान शिकार हैं. जुआ खेलने जैसे सामाजिक बुराई वाले अपराध के आरोपियों को मुचलके में छोड़ने पुलिस नयूनतम पांच हजार रुपए की डिमांड करती है. लोकलाज के भय से आरोपी पुलिस को मुचलके के लिए रुपए देने मजबूर होते हैं.
