बिलासपुर। सीपत रोड से नूतन चौक तक जाने वाले मुख्य रोड में सरकंडा वार्ड नंबर 66 में एच डी एफ सी बैंक के सामने ही सीवरेज के पाइप लाइन के सफ़ाई का कार्य पिछले 10दिवस पूर्व प्रारंभ हुआ था। अब वहाँ मिट्टी और रेत का भंडार लग गया है। निगम के अधिकारियों को एक भी दिन मौके पर निरीक्षण करने का समय नहीं मिला। वहां से गुजरने वाले मोटर साईकिल सवार रेत में फिसलकर गिकर दुर्घटना का शिकार हो रहे।
अभी तीज और गणेश चतुर्थी के अवसर पर लोगों का आना जाना बढ़ा हुआ है। कुंभकरणी नींद सोये नगर -निगम के अफसरों को आम जनता से कोई मतलब नही है ,इसके अलावा के सारे प्रशासनिक अधिकारियों का निवास स्थल नूतन कालोनी में है, इसके बाद रोड की ऐसी दुर्दशा होने के बाद अधिकारियों का आंख मूंदे होना समझ से परे है।

