सात साल से सिम्स के कर्मचारी को नहीं मिल लाभ

रतनपुर । छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा 2 व 3 अगस्त को सामूहिक छुट्टी पर जाने का फैसला लिया गया है।
जिला उपाध्यक्ष सूर्यकान्त रजक ने बताया सिम्स में वर्ष 2013-14 व 2014-15 में सिम्स महाविद्यालय की स्थापना के नियमित पदों पर भर्ती की गई थी। इसमें कार्यरत तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी द्वारा समय-समय पर मिलने वाले वार्षिक वेतन वृद्धि बढ़ाने हेतु शासन के समक्ष मांग को पूरा करने निवेदन किया गया है। जिसपर 7 साल बाद भी कोई विचार नहीं किया गया है। कर्मचारियों के आवेदन पर सकारात्मक पहल नहीं करने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र तिवारी व जिला अध्यक्ष आमरू साहू के नेतृत्व में सिम्स में कार्यरत तृतीय व चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों को काम बंद कर आंदोलन करना का पड़ रहा है । 1 अगस्त तक शासन के द्वारा कर्मचारी हित में वेतन वृद्धि देने का आदेश प्रसारित नहीं होगा तो सिम्स महाविद्यालय एवं चिकित्सालय के समस्त तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग के कर्मचारी 2 से 3 अगस्त को शासकीय कार्य बंद कर धरना प्रदर्शन करेंगे। काम बंद आंदोलन में मरीजों के उपचार में होने वाले असुविधा के लिए शासन और प्रबंधन जिम्मेदार होगा।