मनमानी पर उतरे रतनपुर के अधिकारी-कर्मचारी

रतनपुर। मुख्य नगरपालिका अधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पार्षद व नागरिकों का विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। गुरूवार को नगरपालिका कार्यालय में तालाबंदी कर अधिकारी कर्मचारी नदारत रहे। इसकी जानकारी पर दोपहर नगर पालिका अध्यक्ष दोपहर में नगरपालिका कार्यालय पहुंचे तो उन्हे भी नागरिकों के गुस्से का षिकार होना पड़ा। इधर भाजपा पार्षद भी सीएमओ के समर्थन में अध्यक्ष के नेतृत्व में लामबंद होते दिखे।
मुख्य नगरपालिका अधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पार्षद व नागरिकों का विवाद गुरूवार को भी जारी रहा है। सुबह शहर की साफ-सफाई व्यवस्था ठप रहा वहीं कई वार्डों में पानी की सप्लाई भी प्रभावित होने की बात नागरिकों ने कही।

सुबह साढे दस बजे नगरपालिका आफिस के मुख्य गेट पर काफी देर तक ताला लटका रहा। लोगों की आवाजाही शुरू हुई तो तालाबंदी की स्थिति देखकर माहौल गर्म होने लगा। इस भांपकर मुख्य गेटा का ताला खोला गया। इसके बाद कार्यालय परिसर के अंदर सीएमओ, अभियंता, उपअभियंता सहित अन्य कर्मचारियों के कमरों में ताला लटकता रहा। ठेकेदार के सफाई कर्मचारी आफिस के बाहर अपने अधिकारियों के आदेश की प्रतीक्षा करते दिखे व वही अन्य कर्मी भी परिसर के आसपास की दिखे।

कार्यालय में तालाबंदी को लेकर सभी चुप्पी साधे दिखे। कोई भी कर्मचारी किसी भी स्थिति पर खुलकर बोलने को तैयार नहीं दिखे। इधर तालाबंदी की जानकारी होने पर नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम रात्रे भी आफिस पहुंचे। जहां तालाबंदी को लेकर वहां मौजूद नागरिकों ने उनसे तीखे सवाल दागे और नगरपालिका कार्यालय की अव्यस्था पर गुस्सा जताया.

अध्यक्ष रात्रे से सकारात्मक जवाब नहीं मिलने पर महिलाएं कार्यालय परिसर में ही दरी बिछाकर शांति पूर्ण धरने पर बैठी रही। अधर दोपहर दो बजे तक मुख्य नगरपालिका अधिकारी मधुलिका सिंह कार्यालय नहीं पहुंची थी। उनका कक्ष बंद था। वहीं भाजपा पार्षद भी अध्यक्ष घनश्याम रात्रे के साथ सीएमओ के समर्थन में लामबंद होता दिखा।

गलत राजनीतिक परंपराः रा़त्रे

मामले पर नपा अध्यक्ष घनश्याम रात्रे ने कहा कर्मचारियों ने सुरक्षित माहौल मिलने पर कार्य करने की बात कही है। कुछ महिलाएं मेरे चेंबर में भी घुस गए और बत्तमीजी की है। इस प्रकार की गलत राजनीतिक परंपरा है। हम काम कराने के लिए बैठे हैं। कोई आकर गलत तरीके से व्यवहार करे तो कैसे काम होगा। सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक से बात की जाएगी।