बलौदाबाजार । कोविड अस्पताल में डॉक्टर ने दिनभर मरीजों को देखा। शाम को उसकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वह अस्पताल के अपने कमरे में आराम करने चला गया. शिफ्ट बदलने के दौरान सोमवार की सुबह जब स्टाफ उन्हें देखने के लिए पहुंचा तो वे मृत मिले। इसके बाद जानकारी अन्य डॉक्टरों और स्टाफ को दी गई। सूचना अभी तक उनकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
रायपुर निवासी डॉक्टर की संदिग्ध हालत में बलौदाबाजार के कोविड अस्पताल में ड्यूटी के दौरान मौत हो गई जानकारी के मुताबिक रायपुर निवासी जिला अस्पताल बलौदाबाजार के प्रभारी डॉक्टर शैलेंद्र साहू की ड्यूटी इन दिनों कोविड अस्पताल में लगी थी। डॉक्टर शैलेंद्र रविवार को दिनभर मरीजों को देखते रहे। शाम को उन्होंने स्टाफ को बताया कि वह भी संक्रमित हो गए हैं, उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने आराम करने और डिस्टर्ब न करने की बात कही। इसके बाद कमरे के अंदर आराम करने चले गए। सोमवार सुबह जब वे कमरे से बाहर नहीं आए। ड्यूटी बदलने लगी और काफी देर बाद भी डॉक्टर शैलेंद्र के बाहर नहीं आने पर स्टाफ उन्हें देखने के लिए कमरे में पहुंचा। उन्हें सोता हुआ देखकर स्टाफ को आशंका हुई तो उसने डॉक्टरों को सूचित किया। मौके पर पहुँच जांच के दौरान वे मृत मिले। सूचना मिलने पर उनके परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुँची. मर्ग कायम कर लाश का पंचनामा कर पोस्ट मार्टम कराया। मौत के कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर होगी. गौरतलब हो कि डाक्टर साहू दस साल से बलौदाबाजार अस्पताल में पदस्थ थे, उनको काफी मिलनसार और अच्छा डॉक्टर बताया जा रहा है।
