बिलासपुर। धमाल मिकी माउस और स्पाइडर-मैन का। मोटू-पतलू और छोटा भीम के साथ शिवम भी खूब। कार्टून वाली राखियां इस बार डिमांड में सबसे आगे हैं क्योंकि बच्चों की जिद इनकी खरीदी को लेकर ही है।
कार्टून वाली राखियां इस बार विशेष तौर पर मांग में रहेंगी। सीजन का कारोबार करने वाले अरुण भोलू जायसवाल का यह पूर्वानुमान सही साबित हो रहा है क्योंकि ऐसी ही राखियां खूब पसंद की जा रहीं हैं। खरीदी ने हालांकि जोर नहीं पकड़ा है लेकिन पूछ-परख से बेहतर कारोबार की संभावना इसलिए भी क्योंकि कीमत में विशेष तेजी नहीं आई है।

मिकी माउस यहां भी
बच्चों में लोकप्रिय मिकी माउस, स्पाइडर-मैन, छोटा भीम, मोटू- पतलू और शिवम अब राखियों में भी नजर आने लगे हैं। मुकाबला कर रहीं हैं टॉर्च और म्यूजिकल राखियां लेकिन 10 से 80 रुपए जैसी कम कीमत वाली राखियों के सामने यह राखियां इसलिए थोड़ा पीछे है क्योंकि कीमत 200 से 250 रुपए जैसी उच्च स्तर पर बोली जा रहीं हैं।

अयोध्या का श्री राम मंदिर
पूजा सामग्रियों के साथ राखियों के किट भी पहली बार रक्षाबंधन पर खरीदे जा सकेंगे। तो अयोध्या का श्री राम मंदिर राखियों में नजर आ रहा है। परंपरागत कलावा और रक्षा सूत्र के रूप में ऊन की डोर भी नजर आ रही है। ओम और स्वास्तिक चिन्ह वाली राखियां ग्रामीण उपभोक्ताओं की मांग में आने लगीं हैं।

रुझान बेहतर खरीदी का
अरुण भोलू जायसवाल कहते हैं कि कीमत में आंशिक बढ़ोतरी ही हुई है। बेहतर खरीदी की संभावना इसलिए व्यक्त की जा रही क्योंकि पहली बार कुछ नई राखियां आई हैं। इसमें अयोध्या का श्री राम मंदिर और राखियों का स्पेशल किट, जिसमें पूजा की लगभग सभी सामग्रियां हैं। यह राखियां पूछ- परख में ज्यादा हैं।
