गांव दिखा रहे हैं रुझान

भाटापारा। औद्योगिक और कारोबारी संस्थानें लगभग लैस हो चुकी हैं। अब बारी है ग्रामीण क्षेत्र की, जहां सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाने लगे हैं। अहम है सुरक्षा। क्रय शक्ति के भीतर है कीमत। इन दोनों वजहों ने सीसीटीवी कैमरे के बाजार में मांग बढ़ा दी है।

जरूरी है सुरक्षा के इंतजाम करना क्योंकि आपराधिक घटनाएं तेजी से बढ़ रहीं हैं। ऐसे में सीसीटीवी कैमरे का होना अब अनिवार्य माना जा रहा है। पहला क्षेत्र था औद्योगिक इकाइयां। दूसरे स्थान पर आई कारोबारी संस्थानें। पूर्णता की ओर है, यह दोनों क्षेत्र। सीसीटीवी कैमरे की नजर, अब ग्रामीण क्षेत्रों पर है जहां से आर्डर निकलने लगे हैं।

लगवा रहें हैं गांव वाले भी

सीसीटीवी कैमरे की अहमियत और जरूरत कितनी है? यह इसी बात से  जानी जा सकती है कि ग्रामीण क्षेत्र से भी मांग निकल रही है। इन इलाकों में  कारोबारी गतिविधियां बढ़ने लगी हैं, इसलिए नया उपभोक्ता बाजार माना जा रहा है, सीसीटीवी कैमरे के लिए। इसलिए नजर, इस नए बाजार पर भी है।

खूब यहां भी

नवरात्रि करीब ही है। देवी मंदिरों में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इन तैयारियों में अहम नाम, उस सीसीटीवी कैमरे का भी है, जिसकी मदद से भीड़ पर नजर रखी जाती है। इसलिए यह कारोबारी क्षेत्र, इसे भी बढ़िया मांग वाला बाजार मानकर चल रहा है। संपर्क साधने के बाद तीसरी आंख इन क्षेत्रों पर भी नजर रखेंगी।

हर माह 100 से 250

सुरक्षा को लेकर आई जागरूकता का ही परिणाम है कि हर माह कम से कम 100 और अधिकतम 250 सीसीटीवी कैमरे लग रहे हैं। मांग में 700 से 4500 रुपए वाले सीसीटीवी कैमरे ज्यादा हैं, जिनकी आंखे 20 मीटर की दूरी तक के क्षेत्र पर नजर रखने में सक्षम है। ज्यादा दूर तक नजर रखना है, तो कीमत 7000 से 9000 रुपए तक जा सकती है।

By MIG