हत्या के प्रयास का है आरोपी
कोर्ट ने भेजा जेल
भाटापारा। हत्या के प्रयास के नौ महीने से फरार आरोपी को भाटापारा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहाँ से आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कल्याण सागर तालाब के के वार्ड भाटापारा निवासी सुरेश यादव किराना दुकान चलाता है। 5 नवम्बर 2021 की रात को दिवाली पर्व पर गौरी गौरा स्थापित किया था. रात करीब 1 बजे सुरेश यादव का भाई बिट्ट यादव गौरा गौरी स्थान से थोड़ी दूर जानकी मंदिर की तरफ जा रहा था। जानकी मंदिर के पीछे अकेले पाकर रंजिश के चलते आरोपी राहुल यादव ऊर्फ जयकर, समीन खान, ईश्वर साहू, मनीष यादव, गोपी साहू, छोटू साहू, फागु, बाबा साहू ने बिट्ट यादव की घेरकर हाथ मुक्का व डंडा से जानलेवा हमला कर दिया।चिल्लाने की आवाज सुनकर सुरेश यादव, अनिल यादव व अन्य लोग मौके पर पहुंचे। उन्हें आता देखकर आरोपी राहुल यादव ऊर्फ जयकर, समीन खान, ईश्वर साहू, मनीष यादव, गोपी साहू, छोटू साहू, फागु, बाबा साहू गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते भाग गए। बिट्ट यादव के माथे, चेहरा, गला, बाये हाथ के पंजा ऊंगली, बदन में गंभीर चोट लगी थी वह ठीक से बात नहीं कर पा रहा था। सुरेश यादव की रिपोर्ट पर थाना भाटापारा में आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 506, 307, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, प्रकरण के 02 आरोपी समीर खान व मनीष यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया था वहीं आरोपी राहुल यादव ऊर्फ जयकर फरार था।
फरार आरोपी 25 वर्षीय राहुल यादव ऊर्फ जयकर पिता हीरालाल यादव उ र्फ कल्लू यादव निवासी कल्याण सागर तालाब पार के. के. वार्ड भाटापारा को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहाँ से आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। कार्रवाई में एसडीओपी भाटापारा सिद्धार्थ बघेल, निरीक्षक मंजूलता राठौर, सउनि नेतराम साहू, प्रधान आरक्षक संजय सोनी आरक्षक श्रीचंद ध्रुव, महेश्वर ध्रुव, हरेन्द्र कोसरे का सहयोग रहा।
