80 पौवा देशी शराब व बाइक जब्त

भाटापारा । बाइक में शराब की तस्करी कर रहे नाबालिग सहित दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

थाना भाटापारा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि दो युवक बाइक में रखकर शराब की तस्करी कर रहे  हैं । अंबे भवानी दाल मिल के पास खोलवा रोड भाटापारा    में घेराबंदी कर बाइक क्रमांक CG 22 J 5880 में सवार आरोपी 21 वर्षीय सुरेश कुमार मारकण्डेय पिता दुर्गा प्रसाद मारकण्डेय व 17 वर्षीय किशोर को पकड़ा. तलाशी में लेदर के झोले में 80 पौवा देशी मसाला शराब कीमती 8800 रुपए बरामद कर जब्त किया. शराब के संबंध में दस्तावेज व बिल पेश नहीं किए जाने पर आरोपी व अपचारी बालक के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । बाइक को भी जब्त किया गया. कार्रवाई में निरीक्षक मंजूलता राठौर  सउनि उत्तर साहू  आरक्षक श्रीचंद ध्रुव का  सहयोग रहा।