एनटीपीसी सीपत के इंजीनियर और मैनेजर पर प्रताड़ना का आरोप
कलेक्टर से पीड़ितों ने की शिकायत
बिलासपुर। एनटीपीसी प्रबंधन सीपत ने नवीनीकरण झांसा देकर पांच मजदूरों के गेटपास जमा कराकर काम से निकाल दिया है। कलेक्टर सारांश मित्तर से शिकायत कर पीड़ित मजदूरों ने काम वापस दिलाने की मांग की है।
ग्राम पंचायत दर्रा निवासी शत्रुहन खांडेकर, विनोद जांगड़े, दुलार प्रसाद अश्वनी भारद्वाज,गणेश राम शाह 10-12 साल से सीपत स्थित एनटीपीसी प्लांट के रसायन विभाग में ठेकेदार के अंदर काम करते थे। 1 जनवरी 2022 को नया ठेका हुआ। मजदूरों का आरोप है कि रसायन विभाग में पदस्थ इंजीनियर कोंडा रेड्डी और सीनियर मैनेजर रंजीत मंडल उन्हें प्रताड़ित करने लगे। मजदूर राम लाल पटेल ने इसका विरोध किया। उसका साथ अन्य साथियों ने भी दिया। कोंडा रेड्डी और रंजीत मंडल ने उन्हें काम से निकालने की धमकी भी देने लगे। इंजीनियर और मैनेजर ने नवीनीकरण का झांसा देकर पांचों उनका गेटपास जमा करा लिया । इसके बाद उन्हें काम से निकाल दिया। काम से निकालने की वजह पूछने पर कोई जवाब नहीं दिया है। इससे सभी मजदूर बेरोजगार हो चुके हैं। पीड़ित मजदूरों ने कलेक्टर सारांश मित्तर से मामले की शिकायत कर जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
एसटीएसी थाने में भी की शिकायत
पीड़ित मजदूरों ने इंजीनियर और मैनेजर पर जातिगत गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। इसकी शिकायत अनुसूचति जाति व अनुसूचित जनजाति थाना में कर आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज करने की मांग की है।
