कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने कृषि महाविद्यालय का किया अवलोकन
बिलासपुर । कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, बिलासपुर के शैक्षणिक, अनुसंधान एवं विस्तार गतिविधियों का अवलोकन ।
अधिष्ठाता डॉ. आर.के.एस. तिवारी ने श्री शर्मा का स्वागत पुष्पगुच्छ, शॉल, श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंट कर किया। श्री शर्मा ने महाविद्यालय के अंतर्गत टिशु कल्चर, वायरस इंडेक्सिंग, मृदा विज्ञान, शस्य विज्ञान लैब, बायो फ्लॉक एवं अन्य इकाइयों का अवलोकन किया।
श्री शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में कृषि तकनीक को जनसामान्य तक पहुंचाना हमारा नैतिक कर्तव्य है । जनता के जीवन को सुलभ करना व फसल विविधीकरण के महत्व को अन्नदाता कृषकों तक पहुंचाना हमारा उत्तरदायित्व है । वर्तमान समय में जिस प्रकार किसान भाइयों की सोच बदली है उसके अनुसार परंपरागत कृषि तकनीकों को अनुसंधान में शामिल करने का प्रयास कृषि वैज्ञानिकों को करना चाहिए। केंद्र में किए जा रहे अनुसंधान कार्यों की प्रशंसा कर वैज्ञानिकों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र के प्राध्यापक व वैज्ञानिक उपस्थित थे ।

