00 अमित ने फेसबुक अकांउट पर अपने बेटे और अजीत जोगी के पोते की तस्वीर लगाई

बिलासपुर। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले की मरवाही विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने वाले हैं। इसकी तारीखों का ऐलान हो गया है। इस सीट पर चुनाव के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी 9 अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी करेंगे। इसके बाद नामांकन की आखिरी तारीख 16 अक्टूबर तक होगी। नॉमिनेशंस की स्क्रूटनी 17 अक्टूबर को होगी। 19 अक्टूबर तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद वोटिग 3 नवंबर को होगी। वोट की गिनती यानी नतीजे 1० नवंबर को आएंगे। इस बार कोरोना संक्रमण को लेकर मतदाता अपने अधिकार से वंचित न हो इस लिए पॉजिटीव मरीज को भी ग्लबस मॉस्क पहन कर मतदान करने की छूट दी है। जानकारी के अनुसार इस विधानसभा में 237 मतदान केंद्र स्थापित किए गए है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए मतदान केंद्रों में अधिकतम मतदाताओं की संख्या 1००० रखी गई है। मतदाताओं के पहचान पत्र के रूप में मतदाता फोटो, परिचय पत्र और आयोग द्बारा मान्य किए गए अन्य दस्तावेजों के माध्यम से ही मतादन किया जा सकेगा. सभी मतदान केंद्रों में प्रवेश द्बार पर साबुन और पानी की व्यवस्था हाथ धोने के लिए, पोलिग बूथ में प्रवेश करने के पूर्व हाथों को सैनिटाइज करने के लिए सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई है. मतदान केंद्र में थर्मल स्कैनर की भी व्यवस्था की गई है।
-0 कोरोना मरीज भी डाल सकेंगे मतदान
मतदान करने वाले प्रत्येक मतदाता की थर्मल टेस्टिंग भी की जाएगी. यदि उनका तापमान निर्धारित तापमान से अधिक मिलता है, तो उन्हें अन्य मतदाताओं के मतदान करने के बाद मतदान समाप्ति समय के एक घंटे पूर्व मतदान करने दिया जाएगा. ऐसे मतदाता को मतदान समाप्ति के लिए निर्धारित समय के पूर्व पुन: मतदान केंद्र में पहुंचना अनिवार्य होगा. कोरोना संक्रमित, संदिग्ध मतदाता, दिव्यांग मतदाता और 8० वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता को डाक मतपत्र से मतदान करने की सुविधा प्रदान की गई है

-0 अमीत ने फेसबुक पर किया पोस्ट
दरअसल, पिछले दिनों इस सीट से विधायक और प्रदेश के पहले सीएम अजीत जोगी का निधन हो गया। जिसके बाद यह सीट खाली थी। इससे अब उनके बेटे जनता कांग्रेस पार्टी के प्रमुख अमित जोगी चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने हाल ही में अपने फ़ेसबुक अकांउट पर अपने बेटे और अजीत जोगी के पोते की तस्वीर लगाई है। इस पर लिखा है कि मैं जन्म ले लिया हूं, आपका आशीर्वाद चाहिए।
5 लोग ही डोर-टू-डोर प्रचार में हो सकते है सामिल
राजनीतिक पार्टियों को डोर-टू-डोर प्रचार करने के लिए सिर्फ़ 5 लोगों को अनुमति दी गई है. इसके अलावा वाहन से रैली के लिए 5 गाड़ियों को मान्य किया गया है. इससे पहले 1० गाड़ियों को अनुमति दी गई थी. मरवाही उपचुनाव के लिए 1 लाख 9० हज़ार 6०7 मतदाता है. जिसमें 4 हजार 213 नए मतदाता हैं. प्रत्याशी अधिकतम चुनाव प्रचार में 28 लाख ख़र्च सकते हैं।
