रतनपुर दंडाधिकारी कार्यालय के पोर्च पर छोटे भाई को लहूलुहान कर धमकाया

बेची जमीन फिर कब्जा कर लेने का मामला


रतनपुर। रजिस्टर्ड बिक्री शुदा नंबरी जमीन पर पर बड़ा भाई फिर हक जता रहा। जमीन का विवाद तहसील न्यायालय रतनपुर में लंबित है। खास मुख्तियार की हैसियत से पेशी में पहुंचे छोटे भाई और भतीजे को आरोपी बाप-बेटे ने पीटा और तोला मर्डर करहुं, मोला फांसी होहय, आऊ का होही एकर ले  … तैं घर पहुंच…  कह कर धमकाया।

मिली जानकारी के मुताबिक रतनपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम रानी गांव की जमीन को काफी समय पहले रानीगांव निवासी सुखदेव तंबोली पिता छतलाल तंबोली और उसके छोटे भाई जगन्नाथ तम्बोली पिता छतलाल तम्बोली ने गणेश थवाईत को बेच दी थी। जिसका राजस्व दस्तावेजों में नामांतरण भी हो चुका है। इस जमीन को अब फिर से अपना बता कर सुखदेव तंबोली कर कब्जा कर रहा है। इसका वाद तहसील न्यायालय में चल रहा है। इसकी पेशी मंगलवार  09 जून 2026 को थी।

गणेश थवाईत ने जगन्नाथ को न्यायालय में उपस्थित रहने खास मुख्तियार बनाया है। इसी हैसियत से वह प्रकरण की पेशी में उपस्थित होने मंगलवार को तहसील कार्यालय रतनपुर पहुंचा था। नायब तहसीलदार रतनपुर के कोर्ट में पीठासीन अधिकारी द्वारा पुछताछ करने के बाद वह अपने बेटे दीपक के साथ न्यायालय से बाहर लगभग दोपहर 1 बजे परिसर में ही खड़े थे। तभी पीछे से आरोपी बड़ा भाई सुकदेव और उसके बेटे सूरज ने हाथ मुक्के से जगन्नाथ और उसके बेटे की पिटाई कर दी। इसमें जगन्नाथ के हाथ में चोंट आई और खून भी बहने लगा। आस-पास मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया।

गुस्साएं सुखदेव ने तोला मर्डर करहुं मोला फांसी होहय, आऊ का होही एकर ले  … तैं घर पहुंच… कहते हुए धमकी भी दी। जगन्नाथ का आरोप है कि सुकदेव तम्बोली और उसका पुत्र सूरज पूर्व में भी आए दिन वाद विवाद कर गाली-गलौच करते रहता है । घटना की शिकायत रतनपुर थाने में कर अपराध दर्ज करने की मांग पीड़ित ने की है।