सब्जी के नीचे छिपा कर रखा था 13 सौ क्विंटल गांजा
महासमुंद। उड़ीसा की सीमा से लगे टेमरी नाका के पास गाँजे की बड़ी खेप पकड़ी है। महासमुंद पुलिस ने आयशर ट्रक में सब्ज़ी की बोरियों के नीचे छिपा कर रखा 13 सौ क्विंटल गाँजा बरामद किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपी को गिरफ़्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार आयशर ट्रक को टेमरी नाका के पास पकड़ा गया, पूछताछ के दौरान ट्रक में सवार चालक और सहयोगी हड़बड़ा गए, पुलिस ने ट्रक की जाँच की तो गोभी के बोरों के नीचे 52 बोरियों में 13 सौ क्विंटल गाँजा बरामद किया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गाँजा उड़ीसा से उत्तर प्रदेश ले ज़ाया जाना था। इसकी सप्लाई दिल्ली भी होनी थी। बरामद गाँजे की क़ीमत 2 करोड़ साठ लाख रुपए बताई गई है।
