कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में जेल भेजा

बेलगहना । पिटाई से नाराज ससूर ने अपने ही दामाद की हत्या कर दी। हत्या के आरोपी ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

    मिली जानकारी के मुताबिक 20 जून रविवार की सुबह कंचनपुर के कोसमनाला के पास खून से लथपथ लाश मिली थी.आसपास के ग्रामीणों ने मृतक की पहचान कोरबा जिले के छिंदवाड़ा थाना पाली निवासी अशोक धनुहार के रूप में की थी। पूछताछ में मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि शनिवार की दोपहर वह लकड़ी काटने की बात कहकर घर से निकला था इसके बाद वह घर नहीं लौटा. पूछताछ के दौरान जानकारी लगी  कि घटनास्थल के पास ही मृतक का ससुर खोरबहरा धनुहार झोपड़ी बनाकर रहता है। घटना के बाद से वह फरार था इस पर पुलिस ने खोरबहरा की खोजबीन शुरू की। बुधवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि खोरबहरा कंचनपुर के जंगल में छिपा है। पुलिस ने जंगल में घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया. पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया 2 महीने पहले वह आपने घर गया था इस दौरान उसका दामाद से विवाद हुआ था दामाद ने उसकी पिटाई कर दी थी। इस बात का बदला लेने के लिए वह मौके की तलाश में था। शनिवार को उसका दामाद जंगल में अकेले लकड़ी काटने आया था इस दौरान उसने टंगिया से हमला कर दामाद की हत्या कर दी। गौरतलब हो कि आरोपी खोरबहरा जंगल में अकेले रहता था उसने अपने रहने के लिए जंगल नहीं झोपड़ी बना ली थी इस बीच में कभी कभार ही अपने घर जाता था 2 महीने पहले हुआ अपने घर गया था।