दोनों पक्षों ने थाने में की शिकायत
कोरबा . टेंडर प्रक्रिया में हुए विवाद से गुस्साए दीपिका नगरपालिका अध्यक्ष के पति ने नेता प्रतिपक्ष प्रतिपक्ष को तमाचा जड़ा दिया. तमाचा इतना जबरदस्त था कि उनके कान से खून निकल गया. इसके बाद दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच जमकर जूतम पैजार हुआ. घटना को लेकर दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत दर्ज कर कराई है .
नगर पालिका दीपका में टेंडर प्रक्रिया को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष संतोषी दीवान के पति जगदीश सिंह और नेता प्रतिपक्ष अनूप यादव के बीच तू तू मैं मैं होने लगा. इसी दौरान तैश में आकर अध्यक्ष पति ने नेता प्रतिपक्ष को तमाचा जड़ दिया. इससे नेता प्रतिपक्ष अनूप यादव के कान से खून बहने लगा . इसके बाद दोनों पक्षों के समर्थकों ने जमकर लात घूंसे चले और फिर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ दीपका थाने में शिकायत दर्ज कराई है . इसके बाद दीपका नगर पालिका में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है दीपका थाने के टीआई हरीश चंद्र पांडे ने बताया कि दोनों पक्ष ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है
गौर तलब हो कि राज्य शासन द्वारा निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधियों के कामकाज में पति या अन्य किसी का हस्तक्षेप नहीं होने व कामकाज में किसी भी प्रकार की दखलंदाजी नहीं करने की स्पष्ट निर्देश है इसके बावजूद नगरीय निकाय उसे लेकर जिला पंचायत जनपदों तक महिला निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के कामकाज में उनके पति पुत्र बराबर हस्तक्षेप करते रहते हैं .
