रतनपुर। राज्य शासन ने आदेश जारी कर खेल कुमार पटेल मुख्य नगरपालिका अधिकारी समोदा को रतनपुर नगर पालिका का नया प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी बनाया है।
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर अटलनगर ने 26 फरवरी को जारी आदेश में प्रशासनिक दृष्टि से समान सामर्थ्य सेवा शर्तों एवं निबंधनों के अधीन अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नगर पंचायत समोदा के मुख्य नगरपालिका अधिकारी खेल कुमार पटेल को नगर पालिका परिषद रतनपुर का मुख्य नगरपालिका अधिकारी अधिकारी बनाया है।