चिकन लेकर पैसे नहीं देने का मामला
रतनपुर। रात में चिकन लेकर पैसे नहीं दिए, काल करने पर 112 भी नहीं आया। दूसरे दिन सुबह फिर आरोपी हथियार लेकर दुकान पहुंच गया। 112 में शिकायत करते हो कहकर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। घटना की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है।
ग्राम चोरहा देवरी निवासी पलेश्वर ग्राम लखराम में चिकन दुकान चलाता है। 20 अगस्त को सुबह 9 बजे चिकन दुकान में उसके चाचा का बेटा विक्की यादव बैठा था उसी समय घर से पिकअप में चिकन लेकर दुकान लखराम पहुंचा । जहां परेश्वर को देखकर आरोपी विवेक श्यामले उर्फ काशी उर्फ मुंडी पिता बलराम निवासी लखराम ने तुम मेरे नाम से 112 में काल किये हो बोलकर गाली-गलौज कर अपने घर से लोहे का टंगीया व लोहे के पट्टी लेकर दुकान अंदर घुस गया। जान से मारने की धमकी दी। थाने में दर्ज तहरीर के मुताबिक 19 अगस्त को रात 9 बजे भी आरोपी विवेक दुकान में आया और चिकन लेकर पैसा नही दिया। पैसा मांगने पर गाली-गलौज कर चला गया था। इसकी सूचना डायल 112 पर काल कर दिया । काल करने के बाद भी 112 में कार्रवाई करने कोई नहीं पहुंचा। उधर आरोपी को 112 पर काल करने की जानकारी आरोपी को हो गया । गाली-गलौज कर अपने घर से लोहे का टंगीया व लोहे के पट्टी लेकर आरोपी दूसरे दिन सुबह दुकान अंदर घुस गया। घटना की शिकायत पर रतनपुर थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 333, 351(2) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
