पाटन। उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र सांकरा-पाटन के राष्ट्रीय सेवा योजना एवं यंग इंडियन संस्था के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम का हुआ। मुख्य अतिथि टी. के. भोई छत्तीसगढ़ पुलिस यातायात प्रशिक्षक ने सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी देकर सड़क दुर्घटनाओं से बचने के उपाय बताएं। यंग इंडियन टीम के चेयरमेन अक्षय शर्मा व दीपांशु जैन ने यातायात नियमों का पालन करने अपील की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अधिष्ठाता डॉ. अमित दीक्षित  ने रोड सेफ्टी कार् भविष्य में ऐसे इवेंट अन्य कॉलेजों एवं गांव में जाकर लोगों को जागरूक करने की बात कही. कार्यक्रम का संचालन डॉ. गागेंद्र सिंह राजपूत राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में   हुआ। इस कार्यक्रम में प्राध्यापक, स्टाफ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों के साथ विद्यार्थी उपस्थित रहे।

By MIG