बिलासपुर । बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, बिलासपुर में मां सरस्वती के प्रकटोत्सव का पर्व “बसंत पंचमी” हर्षोल्लास में मनाई गई। अधिष्ठाता डॉ. आर.के.एस. तिवारी, प्राध्यापक, वैज्ञानिक, छात्र-छात्राओं व कर्मचारियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना की। प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर प्राध्यापक, वैज्ञानिक, कर्मचारी व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

