राष्ट्रीय सेवा योजना का आयोजन

बिलासपुर। बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, बिलासपुर के प्रभारी अधिष्ठाता डॉ. आर.के.एस. तोमर के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी अजीत विलियम्स व छात्रा इकाई प्रभारी अर्चना केरकेट्टा के नेतृत्व में “मेरा पहला वोट देश के लिए” अभियान के अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम किया गया।

डॉ. तोमर ने स्वतंत्र, निष्पक्ष व निर्भीक होकर जाति, धर्म, समुदाय, वर्ग से ऊपर उठकर बिना प्रलोभन के मतदान करने की शपथ दिलाई।
छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता अभियान पर व्याख्यान दिया।   रैली निकालकर स्लोगन के माध्यम से लोगों को मतदान करने जागरूक किया । कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी रासेयो अजीत विलियम्स ने किया। इस अवसर पर  यशपाल सिंह निराला, पुष्पलता तिर्की सहित अधिकारी, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

By MIG