रतनपुर थाना क्षेत्र में एन एच 130 पर ग्राम रैनपुर की घटना

रतनपुर। नेशनल हाईवे 130 में बेलगाम रफ्तार ने फिर बाइक सवार दो युवकों की जान ले ली।  दुर्घटना वहीं हुई जहां रफ्तार को नियंत्रित होना था। घटना के बाद चालक गाड़ी के साथ मौके से फरार हो गया। अपराध दर्ज कर पुलिस आरोपी चालक और गाड़ी की पतासाजी में पुलिस जुटी है।

रतनपुर थाना क्षेत्र के बेलपारा बेलतरा निवासी 55 वर्षीय राम अवतार सूर्यवंशी  साथी  25 वर्षीय सोनू सूर्यवंशी के साथ बाइक क्रमांक सीजी 12 AR 9084 में सवार होकर दशगात्र में शामिल होने शनिवार की सुबह तखतपुर जा रहे थे। नेशनल हाईवे 130 पर रैनपुर कर्रा के जेब्रा क्रासिंग के पास अनियंत्रित तेज रफ्तार भारी गाड़ी ने बाइक को ठोकर मारकर सवारों को कुचल दिया।   इससे दोनों बाइक सवाल 55 वर्षीय राम अवतार सूर्यवंशी  व  25 वर्षीय सोनू सूर्यवंशी की गंभीर चोंटे आने से मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना को अंजाम देकर चालक गाड़ी के साथ फरार हो गया है।

आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी नेशनल हाईवे रेस्क्यू टीम और रतनपुर थाना पुलिस को दी l रेस्क्यू टीम के पहुंचने से पहले ही युवकों की मौत हो गई थी। पुलिस भी मौके पर पहुंची । पंचनामा कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए मरच्यूरी भिजवाया  पोस्ट मार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।  अपराध दर्ज कर पुलिस फरार गाड़ी चालक की तलाश में जुटी है।

By MIG