पत्थलगांव थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के पास हुआ हादसा
पत्थलगांव। दशहरा उत्सव पर आयोजित कार्यक्रम से लौट रहे ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। इसमें सवार नाबालिग सहित 3 महिलाओंं की मौत हो गई। वहीं 8 लोग घायल हो गए । इसमै से दो की हालत चिंताजनक बताई गई है।
जानकारी के मुताबिक पत्थलगांव थाना क्षेत्र ग्राम सुरेशपुर हर्रामार में दहशरा के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। तमता पंडरीपानी ग्राम के दर्रापारा और ऊपर पारा निवासी 30 ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर कार्यक्रम देखने गए थे। वहां से रविवार तड़के 4 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में मिर्जापुर गांव के पास ट्रैक्टर की ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई । इससे ट्रॉली में सवार लोग नीचे दब गए। हादस के बाद आसपास के लोगों ने पहुंच कर बचाव कार्य शुरू किया। घटना की सूचना पुलिस को दी. घायलों को पत्थलगांव स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने 16 वर्षीय रनिका बाई, हिरासो बाई और एक अन्य महिला को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना में आठ लोगों को गंभीर चोंटे आई है। इनमें 2 की हालत चिंताजनक बताई गई है। उन्हे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर दिया गया है। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया । पुलिस ने अपराध कायम कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।
ये हैं आठ घायल
हादसे में घायलों के नाम भगवती सिदार 15 वर्ष, चन्दन कुंवर 45 वर्ष, सुनीता कोरवा 50 वर्ष, नंदू बाई 40 वर्ष, पुष्पांजली 15 वर्ष, सिरोमती 16 वर्ष, गीता सिदार 21वर्षा, बुछु राम निवासी ग्राम पंडरीपानी बताए गए हैं।
