बिलासपुर जिला अस्पताल की घटना

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

बिलासपुर। रतनपुर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष पति और भाजपा नेता द्वारिका मंडलोई किडनी फेलियर है। इसकी वजह से उनका नियमित डायलिसिस होता है।

शुक्रवार की सुबह वे रुटीन की डायलिसिस कराने जिला अस्पताल बिलासपुर छत्तीसगढ़ पहुंचे थे। जहां अस्पताल में मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों ने गंभीर लापरवाही बरती। जिसकी वजह से उनके शरीर का काफी खून बहकर डायलिसिस वार्ड में बिखर गया। मौके पर पहुंचे परिजन फर्स पर बहता ताजा खून देखकर हतप्रभ रह गए। उन्होंने आनन फानन में इसकी सूचना मौजूदा स्टाप को दी। जिसे आकर स्वास्थ्य कर्मियों ने रोका। परिजनों के हंगामा करने के बाद फर्स पर बिखरे खून को सफाई कर्मी बुलाकर साफ भी कर दिया। घटना पर आक्रोश जताते हुए परिजनों ने गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।