अदालत पहुंच पाएगी जानलेवा हमले का हत्या के जुर्म में बदल जाने रात के अंधेरे में बीते दो पहर का राज … !
तुम्हे भी पता है कातिल के हर ठिकाने का ?
रात के अंधेरे और सन्नाटे में बीते दो पहर का सच क्या है। जान लेवा हमले के बाद आई गंभीर चोंटों से तुरंत ही चौकीदार तिरिथ राम यादव की मौत हो गई। या फिर अपनों की राह तकते, तीन बेटियां की फ़िक्र में दर्द से कराहते धीरे धीरे मौत की आगोश में चला गया। थोड़ी सी कवायद काफी कुछ अच्छा हो सकता था, बात जमीर का है, दामन पर है खून के छींटें पर सच ये भी है कि नियति कभी नहीं बदलती। होनी कब रुका है।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के अखबारों और सोशल मीडिया पर खबर है कि मछली चोरी करते विडियो बना लेने के विवाद की रंजिश से रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नवागांव कर्रा में बाइक सवार चौकीदारों पर कुछ युवकों ने जान लेवा हमला कर दिया। इस घटना की अगली सुबह रविवार को एक चौकीदार की लाश खेत पर मिली। इस पर हत्या का अपराध दर्ज किया गया है । इस घटना ने अब कई सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रथम सूचना रिपोर्ट में दर्ज तहरीर कहती हैं कि जान लेवा हमला होने के बाद बाद जान बचाकर भागे चौकीदार ने जानलेवा हमले की सूचना तत्काल रतनपुर थाना पुलिस के साथ मृतक के परिजनों नहीं दी। क्यों नहीं दी ? किसने रोका ? तत्काल ही आस-पास के ग्रामीणों को साथ लेकर जानलेवा हमले के शिकार अपने साथी की पतासाजी भी नहीं की। क्यों नहीं की ? किसने रोका ? क्या रात में ही रतनपुर थाना पुलिस को जानलेवा हमले की सूचना दी गई थी ? अगर रात में ही जानलेवा हमले की सूचना रतनपुर थाना पुलिस को दे दी गई थी तो इसकी जानकारी एफआईआर की तहरीर में क्यों नहीं दर्ज की गई है ।
विक्की सिंह कौन है जिसे जानलेवा हमले की जानकारी देकर घर चला गया और निश्चिंत होकर घर पर ही सोता रहा और उसके साथी चौकीदार की लाश मिलने की खबर उसी विक्की सिंह से ही सुबह मिली। जिसके बाद वह घटना स्थल पर पहुंचा और फिर घटना की जानकारी रतनपुर थाना पुलिस को दी। जानलेवा हमले का हत्या का अपराध में बदल जाने के दस घंटे का सच क्या है ? इसकी तफ्तीश रतनपुर पुलिस साफगोई से करेगी क्या ? पोस्ट मार्टम से मौत के कारणों की खुलासा तो हो जाएगा। पोस्ट मार्टम की रिपोर्ट मौत के सहीं समय की सूचना दे पाएंगी क्या।
पुलिस ने सूचना पर हत्या का अपराध दर्ज कर बताएं गए आरोपियों में से कुछ को गिरफ्तार कर अपनी पीठ थपथपा ली है। इफतीश के बाद मुकदमा अदालत पहुंचेगा जहां पुलिस को रात करीब नौ बजे जानलेवा हमला होने से लेकर लाश मिलने तक के पल पल का हिसाब जिरह में देना होगा। ऐसे में बुद्धि सागर सोनी की अप्रकाशित काव्य संग्रह की ये पंक्तियां बोल उठती हैं…
समरभूमि में लौटो पार्थ!
मर्यादा की राह चलो
धर्म संस्थापनार्थाय
अधर्मियों का नाश करो …

क्या है एफआईआर में दर्ज तहरीर
रतनपुर थाना पुलिस ने साथी चौकीदार श्याम सिंह पोर्ते की बताई तहरीर पर रविवार की सुबह 10.34 बजे भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) , 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। प्रथम सूचना रिपोर्ट की दर्ज तहरीर में बताया गया है कि श्याम सिंह पोर्ते मेलनाडीह रतनपुर में रहता है । खुंटाघाट जलाशय में चौकीदारी का काम करता है । कक्षा 8वी तक की पढाई की है। उसके साथ तिरिथराम यादव निवासी कर्रा भी खुंटाघाट जलाशय में चौकीदारी का काम करता था। कुछ दिन पहले खुंटाघाट जलाशय में गोलू धीवर और अनिश धीवर मछली चोरी कर रहे थे जिस पर चौकीदार तिरिथ राम यादव ने मना कर चोरी का विडियो बनाने पर उसके मोबाईल को पटककर तोड़ दिये। इसी बात को लेकर गोलू धीवर और अनिश धीवर चौकीदार तिरिथ राम यादव से रंजिश रखते थे। 11 जुलाई 2026 को रात्रि करीब 09:00 बजे तिरिथ राम के मोटर सायकल क्र. CG 10 EF 7425 में वे मेलनाडीह से खुंटाघाट बॉध के नवागाँव केम्प में चौकीदारी करने जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम नवागाँव के मउहा डबरी तालाब के पास गोलू धीवर, अनिश धीवर अपने अन्य साथियों के साथ स्कार्पियो में आये और जान से मारने की नीयत से ठोकर मार दिये। इससे दोनों मोटर सायकल से गिर गए। स्कार्पियों को रोककर गोलू धीवर और अनिश धीवर उतरे, अनिश ने श्याम का हाथ पकड़ लिया। गोलू धीवर ने डण्डा निकालकर उसे 03 डण्डा कमर और बॉये भूजा को मारे । श्याम वहाँ से जान बचाकर भागकर खुंटाघाट छोटे नहर तरफ गया। जहां से मोबाइल फोन पर घटना की जानकारी अपने साथी विक्की सिंह को देकर बुलाया। विक्की के आने के बाद श्याम उसके साथ अपने घर चला गया। सुबह लगभग 07:00 बजे मुझे विक्की ने फोन कर बताया कि तिरिथ राम यादव ग्राम नवागाँव मउहा डबरी के पास खेत में मृत पडा है। नवागाँव मउहा डबरी के पास जाकर श्याम ने देखा तो तिरिथ राम यादव मृत पड़ा था। उसके सिर में चोट है । उसे गोलू धीवर, अनिश धीवर और उनके अन्य साथी ने हत्या कर दी हैं। रिपोर्ट को पढकर देखा मेरे बताये अनुसार सही लिखी गई है।