महामाया मंदिर परिसर में हुए मारपीट मामले में आया ट्विस्ट
खरीदी बंद करने ट्रस्ट को सौंपा ज्ञापन
रतनपुर। प्राचीनतम ऐतिहासिक और पौराणिक शहर रतनपुर का मान फिर माटी पुत्रों ने बचा लिया है। आप सबका हार्दिक आभार जो झूठ को पैर पसारने के लिए जमीन नहीं मिली। शहर में रची बसी हजार साल पुरानी गंगा जमुनी तहजीब पर जरा भी आंच नहीं आने दी। झूठ के मुंह पर तीसरी बार फिर से कालिख पूत गई है। हालत इस मुहावरे गए थे हरि भजन को, ओटन लगे कपास … सी हो गई है।
पौराणिक शहर रतनपुर की शांत फिजा में तीसरी बार जहर घोलने की करतूत फिर नाकाम हो गई है। इस बार भी कोशिश उनकी ही थी जिनके चेहरे पहले ही आम ओ खास में जाहिर है। सप्ताह भर पहले की सामान्य सी घटना है दो पक्षों ं में हुई गाली-गलौज, धक्का-मुक्की से मारपीट तक पहुंच जाने की। जो कभी भी कहीं भी घट सकता है। इस बार घटना महामाया मंदिर परिसर के प्रवेश द्वार के पास की थी। घटना में शामिल एक पक्ष विशेष वर्ग से था हालांकि कि दोनों पक्षों की राजनीतिक प्रतिबद्धता एक ही पार्टी से है। मामला थाने तक पहुंचा। रतनपुर थाना पुलिस ने तत्परता से दोनों पक्षों की सूचना पर दोनों पक्षों की तहरीर के अनुसार फौरी तौर पर सक्षम धाराओं के अनुरूप दोनों ही पक्षों के आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया। भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में दर्ज मामले थाना वेलेबल है। ऐसे में उनका थाने से ही छूट जाना तय था। मामला राजनीतिक रसूख गुटबाजी का भी है ऐसे में मामले में ट्विस्ट आया और मामले को साम्प्रदायिक रंग देकर जाति गत बता दिया गया है पुलिस ने एक पक्ष के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा तहत भी अपराध दर्ज किया गया है हालांकि दूसरे पक्ष की दी गई तहरीर में उसे भी आरोपी बताया गया है। पुलिस ने एक पक्ष के आरोपियों को गिरफतार कर न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दूसरे पक्ष पर हुई कार्रवाई को लेकर अभी स्पष्टता नहीं है। इस पर अभी रतनपुर थाना पुलिस का पक्ष सामने नहीं आया है। पुलिस की तत्परता से विधि सम्मत कार्रवाई करने के बाद भी रविवार को कथित सर्व हिंदु समाज रतनपुर जिला बिलासपुर के द्वारा श्री सिद्ध शक्तिपीठ श्री महामाया देवी मंदिर ट्रस्ट रतनपुर का घेराव कर तीन बिंदुओं का ज्ञापन सौंपा गया है। इसमें भी ट्वीट्स है। ज्ञापन में मंदिर ट्रस्ट द्वारा दी गई नोटिस पर नाराज़गी जताई गई है।
इसके साथ ही ABIS कम्पनी के मालिक बहादुर अली का तेल खरीदने पर आपत्ति जताई गई है। इसे हिंदु आस्था के साथ धोखाधड़ी बताया गया है। इस ज्ञापन के बाद नए विमर्श शुरू हो गए हैं कि विरोध मारपीट की घटना को लेकर था या फिर महामाया देवी मंदिर ट्रस्ट का ? ये बहादुर अली के तेल का खेल की बिसात कौन बिछा गया।

ये है पुलिस में दोनों पक्षों की आनलाइन दर्ज एफआईआर की तहरीर
मै तुषार पटेल पिता लक्ष्मी पटेल महामाया मंदिर रोड रतनपुर मे रहता हूं , प्रसाद एवं हॉटल को संचालन करता हूं , स्नातक तक पढ़ाई किया हूं आज से करीबन एक सप्ताह पूर्व मेरा दुकान से सामान चोरी हुआ था जिसका सूचना थाना रतनपुर में दिया था 22.08.2026 को महामाया मंदिर गेट के पास उसमें से एक व्यक्ति करिया उर्फ मनोज जो रेहाना के दुकान में काम करता है जो दुकान मे बैठा था तब मै उसके दुकान मे काम करने वाले व्यक्ति मोन्टी से पुछा की , वह लड़का करिया है क्या, तब मोन्टी उस लड़का करिया को बुलाकर लाया तब दोनो मुझे पुछने लगे की क्या चोरी किया हुं, कब चोरी किया हूं कहकर धमकी देने लगे तब मोन्टी अपने दुकान के मालकिन रेहाना बेगम को फोन कर बुलाया तब करीबन 02:30 बजे रेहाना आयी और मुझे गाली देते हुये बोली की मेरे दुकान के कर्मचारी को कैसे मारा है बोलकर रेहाना बेगम , भागवत उर्फ रिहान , शेरू, मोन्ट सभी मिलकर मुझे मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच करते हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे एवं मारपीट के दौरान मुझे जान से मारने की धमकी दे रहे थे मारपीट करने से मेरे मुंह , पीठ, दाहिना हाथ की उंगली व पैर में चोटे आयी है एवं मेरा कपड़ा शर्ट फट गया है बीच बचाव करने बहन मेघा प्रधान , ईश्वर प्रधान को बाल पकड़कर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे है राजू शर्मा घटना को देखे सुने व बीच बचाव किये है रिपार्ट करता हूं कार्यवाही किया जाये रिपोर्ट पढ़कर देखा मेरे बताये अनुसार सही लिखी गई है ।

मै रेहाना बेगम महामाया मंदिर रोड रतनपुर में रहती हूं । महामाया मंदिर में फुल बेचने का काम करती हूं मै कक्षा पांचवी तक पढ़ी हूं 22.08.2026 को मै अपने घर पर थी तभी मेरे दुकान में काम करने वाले मोन्टी धीवर फोन करके बताये की राजा पटेल वाद विवाद कर रहा है तब मै दोपहर करीबन 02:30 बजे अपने दुकान महामाया दुकान गेट के पास आयी तब मै राजा पटेल को बोली की मेरे कर्मचारी के साथ क्यो वाद विवाद कर मारपीट कर रहे हो इसी बात को लेकर राजा पटेल , मेघा पटेल, ईश्वर प्रधान, राजू शर्मा सभी मिलकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच करते मेरे बाल को पकड़कर हाथ मुक्का से मारपीट किये एवं राजू शर्मा मेरे दाहिने हाथ को पकड़कर मरोड़ दिये एवं जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे मारपीट से मेरे दाहिना हाथ व सिर में चोटे आयी है बीच बचाव करने मोन्टी धीवर , एवं करिया आये तो ये सभी लोग करिया को चोरी किये है कहकर उक्त सभी मिलकर गाली गुप्तार कर मारपीट किये है घटना को जोगी एवं आस पास के लोग देखे सुने है, रिपार्ट करती हूं कार्यवाही किया जाये रिपोर्ट पढ़कर देखी मेरे बताये अनुसार सही लिखी गई है।

क्या है श्री महामाया देवी मंदिर ट्रस्ट रतनपुर को सौंपे ज्ञापन में
सर्व हिन्दु समाज ने अपने ज्ञापन में कहा है कि 22 – 08 – 2026 को मंदिर परिसर में घटित घटना जिसमे रेहाना बेगम एवं अन्य द्वारा आदिवासी परिवार के दुकानदार भाई बहनों से मारपीट की गई है। घटना का पुलिस में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद द्वारा आरोपितों के विरुद्ध पुलिस कार्यवाही कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल में निरुद्ध किया गया है, आपके ट्रस्ट द्वारा पीड़ितों के ही विरुद्ध कार्यवाही करते हुए उन्हे दुकान खाली करने की नोटिस दी गई है। इस से हिन्दु समाज में व्यापक शेष व्याप्त है। हिन्दु समाज के विभिन्न संगठनों एवं समाज के प्रबुद्धजनों से व्यापक विचार विमर्श के पश्चात संपूर्ण हिन्दु समाज ट्रस्ट से निम्नलिखित मांग प्रस्तुत करता है।
1 . मंदिर परिसर में गैर हिन्दुओं द्वारा की जा रही दुकानदारी तुरंत बंद करें।
2. नवरात्रि पर्व में उपयोग में आने वाले ABIS (एबिस) कम्पनी का तेल जिसका मालिक बहादुर अली है। यह खरीदी हिन्दु आस्था के साथ आपके ट्रस्ट के द्वारा धोखाधड़ी है। कृपया इस कंपनी का तेल खरीदना बंद किसी हिन्दु कंपनी से खरीदी प्रारभ करें।
3. परिसर में व्यवसायसरत हिन्दु दुकानदारों को दुकान हटाने आपके द्वारा दिनांक 28-08-2026 को जारी सूचना निरस्त करते हुए VIP पार्किंग में खाली 10 दुकानों में से उन्हे आबंटित करें।