रतनपुर थाना क्षेत्र के लखराम मोड़ के पास की घटना

रतनपुर। बिलासपुर रोड पर रानीगांव चौक के पहले लखराम मोड़ के पास ट्रेलर ने बाइक सवारों को कुचल दिया। इस घटना में मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

मंगलवार को अपराह्न चार बजे के करीब बाइक क्रमांक सीजी 10 ए जेड 3836 पर सवाल दो युवकों को ट्रेलर ने कुचल दिया। इसमें बाइक सवार एक युवक को गंभीर चोंटे आने से मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं बाइक सवार दुसरे युवक को गंभीर चोंटे आई है। बाइक सवार बेलसरी तखतपुर निवासी बताया गया है। हालांकि नामों का खुलासा नहीं हो सका है। घटना के बाद ट्रेलर मौके से भाग गई। आस पास लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।