यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मोनू अवस्थी ने बुजुर्गो के हिस्से की वेक्सीन अवैध तरीके से लगावा ली जिला अस्पताल में।
बिलासपुर। जिले में 18 प्लस उम्र से अधिक वालों के लिए वैक्सीन की कमी है। ऐसे में पिछले 15 दिनों से तो वैक्सीन की एक भी डोज युवओं के लिए नहीं है। ऐसा विभाग के अधिकारियों का कहना है। लेकिन अब साफ हो गया हैं। कि चोरी छिपे मंत्री, विधायक और नेताओं के गुर्गो को ये वैक्सीन बिना नियम पालन किए लगाया जा रहा है। क्योकि गुरुवार को जिला अस्पताल ऐसे ही एक युवा नेता पहुँचे जिन्हें केवल फोन करने पर वैक्सीन की डोज लगा दिया गया जबकि कमरे के अंदर और बाहर 5 से 6 लोग को-वैक्सीन के लिए लाइन लगाकर खड़े हुए थे सभी को यह कह कर लौटा दिया गया कि वैक्सीन की डोज नहीं है। अपना मोबाइल नंबर छोड़ दे यदि वैक्सीन आएगी तो आप को फोन करेंगे और बुलाकर वैक्सीन लगा देगे। लेकिन ये युवा नेता कहलाने वाले महाशय आशीष अवस्थी (मोनू) जिला अस्पताल में पहुचे तो इनसे न तो आधार नंबर मांगा गया और न ही मोबाइल नंबर ताजूब की बात तो ये है। कि इनका वैक्सीन लगाने से पहले कोविन पोर्टल में एंट्री भी नहीं किया गया। सायद इस लिए कि मोनू अवस्थी युथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव इस लिए आम आदमी से ये खास हो गए। अब मंत्री, विधायक और नेताओं के खास से पंगा लेकर आखिर अपनी नौकरी किसको गवानी है।
0 नर्सो ने पहचाना नहीं तो अपने आकाओ को अवस्थी ने लगाया फोन
जिला अस्पताल में मोनू अवस्थी अवस्थी जब पहुचा तो किसी ने उसे पहचान नहीं फिर मोनू ने अपने आकाओ को फोन लगाया। तुरंत बाद नर्स को जिला अस्पताल के टीकाकरण इंचार्ज डॉक्टर का फोन आया। नर्सों को पता चला कि कोई अधिकारियों ने किसी को टीका लगवाने भेजा है। तो दूसरो को वैक्सीन नहीं है। कहकर भगाते हुए बिना नियम पालन कर मोनू अवस्थी का नाम चिल्लाकर उन्हें अंदर बुलाया गया। और वैक्सीन लगा दी गई।
0 आम आदमी बोले स्वास्थ्य मंत्री के आदमी को लग गई वैक्सीन हम तो मशक्कत करने की आदत
जिला अस्पताल से वैक्सीन लगवाकर जब मोनू अवस्थी जाने लगे तो वहां वैक्सीन लगवाने पहुचे आम लोगो में से एक ने कहा मैं तो इन्हें जानता हूं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के खास आदमी है। ये इस लिए इन्हें बिना नियम के वैक्सीन लग गया। जबकि मेरे यहां 4 लोग 45 वर्ष से अधिक वाले है। इनमें से 2 को ही वैक्सीन लगी और बाकि को जब वैक्सीन आएगी तो लगवा देना बोल दिए हम आम आदमी है। इस लिए हमारे बच्चों की जान जोखिम में हो तो कोई बाद नहीं स्वास्थ्य मंत्री के आदमी को पहले वैक्सीन लगाना विभाग के लिए ज्यादा जरुरी है।

