न्यू जायसवाल को नोटिस
बलौदा बाजार । भंडारण और वितरण का लेखा-जोखा संधारित नहीं था। नियम विरुद्ध मानते हुए न्यू जायसवाल ट्रेडर्स को कारण बताओ नोटिस जारी कर दी गई है।
कीटनाशक और उर्वरक विक्रय केंद्रों पर दबिश का दौर चालू है। ग्रामीण क्षेत्रों की संस्थानों की जांच के साथ अब विभाग ने शहर क्षेत्र की कृषि आदान सामग्री विक्रय केंद्रों की जांच शुरू कर दी है। निशाने पर सबसे पहले जिला मुख्यालय को ही लिया गया। इसमें उर्वरक विक्रय करने वाली संस्थान न्यू जायसवाल ट्रेडर्स मुख्य थी।
लेखा-जोखा संधारित नहीं था
उर्वरक निरीक्षक राजेंद्र पटेल ने न्यू जायसवाल ट्रेडर्स में दबिश दी। उर्वरक विक्रय के क्षेत्र में संस्थान को पहचाना जाता है। सूक्ष्मता के साथ जांच में उर्वरक भंडारण और विक्रय का लेखा-जोखा नियमानुसार संधारित होना नहीं पाया गया। इसके अलावा स्कंध पंजी का प्रारूप भी सही नहीं था।
कारण बताओ नोटिस
जांच में जो गलतियां मिली, उसे देखते हुए उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के खंड 35/1/ ए का उल्लंघन करना माना जाकर संस्थान न्यू जायसवाल ट्रेडर्स को कारण बताओ नोटिस जारी कर दी गई है। विभाग ने संकेत दिए हैं कि अब ग्रामीण के साथ शहरी क्षेत्रों में भी सघन जांच अभियान चलाया जाएगा।