जो किया जानकर आपके भी रोंगटे हो जाएंगे खड़े
जशपुर। शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने पर हैवान नशेड़ी पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। हैवानियत ऐसी कि पढ़कर आप की भी रुह कांप उठे। इसके बाद रातभर शव के पास ही बैठा रहा घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
मिली जानकारी के मुताबिक बगीचा थाना क्षेत्र के रौनी गांव में रौनी घाट के नीचे शंकर राम अपनी पत्नी आशा बाई के साथ रहता था। उन दोनों की कोई संतान नहीं है। इन दोनों की दूसरी शादी थी। सोमवार रात दोनों पति-पत्नी शराब पीकर घर लौटे। घर में खाना खाने के बाद सोने के लिए चले गए। आरोपी के मुताबिक शारीरिक संबंध बनाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। पत्नी ने संबंध बनाने से इनकार कर दिया था। वाद विवाद बढ़ने पर पत्नी आशा नाराज होकर पास के कुएं में कूद गई। पत्नी को कुएं से निकालने के लिए पति भी कूद गया। उसने आश को कुएं से बाहर निकालने के बाद दोनों में फिर से विवाद हुआ। इसमें गुस्साएं पति ने पत्नी के शर्मगाह पर लकड़ी ठूंस दिया। हालांकि आरोपी ने इस बात से इनकार किया है।

लाश के साथ ही रातभर बैठा रहा
हत्या के बाद रातभर आरोपी शंकर राम पत्नी आशा के शव के पास ही बैठा रहा। सुबह घटना की जानकारी देने के लिए आरोपी थाने जा रहा था। इसी दौरान पुलिस को घटना की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या का अपराध दर्ज पर पुलिस मामले की जांच पर रही है।
क्या कहा आरोपी ने
आरोपी ने पुलिस को बताया पत्नी आशा ने संबंध बनाने से मना कर दिया था। इसके बाद वो खुद ही भागकर कुएं में कूद गई। उसमें से बाहर निकालने के बाद फिर से झगड़ा करने लगी और लकड़ी को खुद ही अपने प्राइवेट पार्ट में डाल लिया। आरोपी ने मारपीट और हत्या की बात पुलिस के सामने कबूल कर ली है।
