बीटीसी कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर सरकंडा बिलासपुर



बिलासपुर। बीटीसी कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर सरकंडा बिलासपुर में एनसीसी और एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में आज राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर स्टूडेंट्स ने शपथ ली एवं रैली निकाली।

डीन डॉक्टर ए के अवस्थी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने सरदार पटेल के एकता के मंत्र को कैडेट्स को समझाया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर लेफ्टिनेंट रोशन परिहार ने किया। इस अवसर पर एनएसएस अधिकारी डॉक्टर अर्चना केरकेट्टा ने सहयोग दिया। डॉक्टर युष्मा साव ने धन्यवाद ज्ञापित किया।