जमीन खोदकर ले गए तीस तोला चांदी का लच्छा
रतनपुर। जमीन के नीचे, घर, न खेत, कहीं सुरक्षित नहीं आपकी मालो दौलत, मवेशी। जब चाहे जरायम पेशेवर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। कानून, न कचहरी का खौफ अपराध की प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करना ही रह गया है पुलिस का काम …!
रतनपुर थाना क्षेत्र का पहला मामला है ग्राम पंचायत चोरहा देवरी का। यहाँ के निवासी श्याम लाल शिकारी पिता रामायण अपनी माँ को घर में अकेला छोड़ कर परिवार के साथ जीने खाने के लिये अनुपपुर मध्य प्रदेश गया था। माँ ने 15 मई 2022 को मोबाइल पर काल कर बताया कि घर का ताला व उसके कमरे में रखी पेटी का ताला को तोडकर किसी न उसमें रखे सामान चोरी कर लिया है । तीन महीने बाद घर लौटा तो देखा
पेटी में रखे नकद 35 सौ रुपए गायब थे। इसके साथ ही जमीन के अंदर दबाकर रखे 30 तोला चांदी का लच्छा भी चोर ले गए हैं। श्याम लाल ने इसकी शिकायत रतनपुर थाना में 6 अगस्त को की है इस पर धारा 380 व 457 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी भाऊराम शिकारी पिता गुहाराम शिकारी 20 वर्ष निवासी चोरहादेवरी को गिरफ्तार कर लिया है।

दिन दहाड़े ले गए जेवरात
दूसरा मामला ग्राम पंचायत सलखा का है। यहाँ के निवासी रामेश्वर प्रसाद कश्यप पिता हेतराम कश्यप 7 अगस्त 2022 की सुबह 11 बजे अपने घर के दरवाजे पर सिटकीनी लगा के खेत में काम कर रहे मजदूरों के लिये पानी छोड़ने गया था। घर में कोई नही था। दरवाजा व आलमारी में ताला लगा था। पानी छोड़कर घर लौट रहा था इसी दौरान सलखा भाटापारा के पास उसकी भाभी का फोन आया, उसने जल्दी से घर आने की बात कही। घर पहुंचने पर देखा कि दरवाजा में लगा ताला व घर के अंदर रखी आलमारी का लाकर टुटा था। आलमारी में रखे सोने का लकेट, फुल्ली व कान की ऐरिंग और चांदी का चार नग पायल, कड़ा, बिछिया, अंगुठी, बेनीफुल, तीस तोला का लच्छा पुरानी इस्तेमाली कीमती करीबन 25 हजार रुपए व नकद 5 हजार रुपए चोर चोरी कर ले गए हैं । रतनपुर थाना पुलिस ने उसकी शिकायत पर धारा 380 व 454 के तहत अपराध दर्ज किया है।
खेत की फेंसिंग जाली ले गए
तीसरा मामला रतनपुर थाना क्षेत्र के ही ग्राम पंचायत चपोरा का है। बड़ी बाजार रतनपुर निवासी निशा ताम्रकार के पति हरि कुमार के नाम पर ग्राम चपोरा में सिद्ध आश्रम के पास 4 एकड़ जमीन है। इसमें से एक एकड़ जमीन में सागौन के पौधे लगे हुए हैं। इसकी देखरेख व खेती का काम ग्राम चपोरा निवासी नोहर ध्रुवे करता है।खेतों के चारो ओर सीमेंट के खंभे से फेंसिग कर जाली तार लगाया गया है। 6 अगस्त 2022 की सुबह 6 बजे नोहर ध्रुवे फोन कर बताया कि सागौन प्लाटेशन की तरफ लगे फेंसिग जाली तार को कोई काट कर ले गया है। मौके पर जाकर निशा ने देखा कि सागौन प्लाटेशन की तरफ लगे जाली तार जिसकी कीमती 35 हजार रुपए है, चोर चोरी का ले गया है। इसकी रिपोर्ट पर रतनपुर थाना पुलिस ने धारा 379 के तहत अपराध दर्ज किया है।

दो बकरों की भी चोरी पर अपराध दर्ज नहीं
चौथा मामला ग्राम पंचायत मोहदा नवांगांव का है। यहाँ के निवासी मधुसूदन जायसवाल पिता बल्दाऊ जायसवाल के घर से 2 अगस्त की दोपहर ताला को काट कर घर के कमरे में बंधी दो बकरा जिसमें से एक का रंग लाल खैरा व दूसरे का काला सफेद था चोर ले गए। मधुसूदन ने इसकी लिखित शिकायत रतनपुर थाने में 3 अगस्त को की है। हालांकि इस पर रतनपुर थाना पुलिस ने अपराध दर्ज नहीं किया है।
