उज्जवल भारत उज्जवल भविष्य पावर @ 20 47 के तहत कार्यक्रम का आयोजन
भाटापारा। विद्युत क्षेत्र देश के विकास की धुरी है। आत्मनिर्भर भारत बनाने के सपने को साकार करने में पूरी तरह से कार्यरत है प्रदेश के हर गांव और हर घर को बिजली से जोड़ा गया है। आज केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार सहयोग के साथ काम करते हुए लोगों को एक ऐसी विद्युत व्यवस्था देने हेतु कृत संकल्पित है जिससे सभी को बिजली हर समय उचित दर पर उपलब्ध हो और ज्यादा से ज्यादा बिजली गैर पारंपरिक स्रोतों पर आधारित हो जिससे हम पर्यावरण की रक्षा करते हुए देश के विकास में अपना योगदान दे सकें। यह बात मुख्य अतिथि संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन चंद्र देव प्रसाद राय ने कही।
भारत सरकार द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव पर देश प्रदेश में विद्युत क्षेत्र में हुई उपलब्धियों को साझा करने उज्जवल भारत उज्जवल भविष्य पावर @ 20 47 कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन बलौदा बाजार भाटापारा के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड व एनटीपीसी द्वारा नगर भवन भाटापारा में किया। कार्यक्रम का शुभारंभ संसदीय सचिव चंद्र देव प्रसाद राय, सुरेंद्र शर्मा अध्यक्ष कृषक कल्याण परिषद छत्तीसगढ़, रजत बंसल कलेक्टर व छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के अधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

जिला नोडल अधिकारी सोनित कुमार ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत कर विद्युत ऊर्जा के क्षेत्र में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। एस के गजपाल अधीक्षण अभियंता ने देश प्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में सीएसपीडीसीएल एनटीपीसी की अहम भूमिका के बारे में जानकारी दी। वर्ष 2047 तक भारत को ऊर्जा स्वतंत्र राष्ट्र बनाने के बारे में जानकारी दी इस अवसर पर तैयार की गई लघु फिल्मों एवं वीडियो प्रसारण के माध्यम से पिछले वर्षों में बिजली के क्षेत्र में देश एवं प्रदेश के बहुत से महत्वपूर्ण उपलब्धियों को साझा किया गया। फिल्म के माध्यम से भारत में नवीनीकरण ऊर्जा के उत्पादन वितरण के साथ सौभाग्य योजना सहज बिजली हर घर योजना, दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना, वन नेशन वन ग्रेड की सफलता की कहानी को प्रस्तुत किया गया।

आयोजन में ऊर्जा विभाग से संबंधित विभिन्न विषय जैसे ऊर्जा संरक्षण विद्युतीकरण से मानव जीवन में परिवर्तन आदि पर नुक्कड़ नाटक एवं ऊर्जा संरक्षण विद्युतीकरण से मानव जीवन में परिवर्तन आदि पर नुक्कड़ नाटक एवं ऊर्जा संरक्षण जागरूकता संबंधी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। सभी ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर लाभान्वित विद्युत हितग्राहियों द्वारा विगत वर्षो में हुए विद्युत क्षेत्र में हुए विकास से संबंधित विषयों पर अपना अनुभव साझा किया। जी पी अनंत कार्यपालन अभियंता ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में एस के गजपाल, बी दीवान, वीके राठिया, वासुदेव साहू, यू एस बर्मन, एसपी जैकब आदि अधिकारी कर्मचारियों का सहयोग रहा।
