चारामा। नेशनल हाईवे 30 पर ग्राम मुंजालगोदी के आगे सड़क किनारे खड़ी बस को ट्रक ने पीछे से ठोकर मार दी, इससे सड़क पर खडे एक यात्री की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वही उसकी पत्ली गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे प्राथयमिक उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक गुजरात अहमदाबाद निवासी 45 वर्षीय नरेश गुप्ता पिता मातादीन गुप्ता अपनी पत्नी रोशनी गुप्ता और रिश्तेदार खुशबू गुप्ता के साथ बस में सवार होकर रायपुर से गीदम जा रहे थे। इसी दौरान घाट के नीचे ग्राम मुंजालगोदी के पास बस पंचर हो गई, बस के कर्मचारी सड़क किनारे खड़ी बस के पंचर पहिया बदलने में व्यस्त थे. वहीं बस में सवार यात्री नरेश गुप्ता और उसकी पत्नी बस से नीचे उतरकर सड़क पर खड़े थे। इसी दौरान रायपुर की ओर से आ रही ट्रक के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बस को ठोकर मार दी। इस घटना में नरेश गुप्ता ट्रक की चपेट में आ गए गंभीर चोंटे आने पर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी रोशनी गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गई। बस में सवार अन्य यात्रियों के ने घटना की सूचना संजीवनी 108 को दी । मौके पर पहुंचीं संजीवनी 112 के एम्बुलेंस ने घायल को चारामा अस्पताल लाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर होने पर रोशनी गुप्ता को रायपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का अपराध दर्ज कर लिया है।
