कोटा. नहाने तालाब जा रहे दो बच्चों को वन विभाग की तेज रफ्तार जिप्सी ने ठोकर मार दी. इसमें दोनों बच्चों को गंभीर चोंटे आई है. आसपास मौजूद लोगों ने घायल बच्चों को गनियारी के जन स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर बच्चों को रेफर कर दिया गया है.
कोटा थाना क्षेत्र के बिलासपुर रोड में मोहनभाटा बस स्टैंड पर बिलासपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार वन विभाग की जिप्सी क्रमांक सीजी 02 – 4129 ने मोहनभाटा निवासी 12 वर्षीय शैलेंद्र चतुर्वेदी व 16 वर्षीय लक्की बघेल को ठोकर मार दी. घटना के बाद गाड़ी को छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया. आसपास मौजूद लोगों ने गंभीर रूप से घायल दोनों बच्चों को इलाज के लिए गनियरी स्थित जन स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. एक बच्चे की हालत चिंता जनक होने पर डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बिलासपुर रेफर किया गया.
घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुँच गाड़ी को जब्त पर लिया है. पुलिस घटना की जांच में जुटी है.
