नवागढ़ रोड में जोबा मोड़ के पास हुआ हादसा

गरियाबंद। ग्रामीणों से भरी ट्रेक्टर और ट्रक में भिड़ंत हो गई। इसमें गंभीर चोंटे आने से ट्रेक्टर सवार चार महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई वहीं 15 से ज्यादा लोगों को गंभीर चोंटे आई है। सभी घायल को गरियाबंद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गरियाबंद से एक किलों मीटर की दूरी पर मजरकट्टा गांव है। जहां के  30 से भी अधिक ग्रामीण ट्रेक्टर में सवार होकर छट्ठी के कार्यक्रम में शामिल होने नवागढ़ जा रहे थे। इस दौरान मंगलवार की शाम जोबा मोड़ के पास सामने से आई रही  सीमेंट से भरी तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक CG 06 JK 5985 से ट्रेक्टर की सीधी भिड़ंत हो गई। इसमें ट्रेक्टर के परखच्चे उड़ गए हैं। इस घटना में गंभीर चोंटे आने से ट्रेक्टर सवार चार महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई है, वहीं 15 से ज्यादा सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का चालक अगले हिस्से में फंसा गया, काफी मशक्कत के बाद उसे JCB की मदद से उसे बाहर निकाला गया। आसपास मौजूद लोगों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल गरियाबंद में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायलों को रायपुर रेफर गया है। घटना की सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस बल मौके पर पहुची। मर्ग कायम कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।