00 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा- शुक्रिया
कई लोग समर्थन में भी आए, कहा- एक ही दिल है कितनी बार जीतोगे

रायपुर। बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने कोरोना से लड़ने के लिए छत्तीसगढ़ को दो हजार PPE किट उपलब्ध कराए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसके लिए उनका शुक्रिया अदा किया है।
एक्टर की संस्था मीर फाउंडेशन ने उपलब्ध कराए हैं PPE किट, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा- शुक्रिया
कई लोग समर्थन में भी आए, कहा- एक ही दिल है कितनी बार जीतोगे मिस्टर शाहरुख खान बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने कोरोना से लड़ने के लिए छत्तीसगढ़ को दो हजार PPE किट उपलब्ध कराए हैं। प्रदेश में किट पहुंचते ही सोशल मीडिया पर हंगामा शुरू हो गया है। लोगों का कहना है कि शाहरुख खान ने छत्तीसगढ़ का अपमान किया था और वे इसे कभी नहीं भूल सकते। वहीं समर्थन करने वाले भी कम नहीं हैं और उन्होंने कहा, एक ही दिल है कितनी बार जीतोगे मिस्टर खान।

0 मुख्यमंत्री के इस ट्वीट के बाद ही शुरू हुआ विरोध
मुख्यमंत्री बघेल के इस ट्वीट के बाद यूजर ने लिखा कि जब रायपुर में IPL हुआ था तब शाहरुख ने छत्तीसगढ़ का अपमान किया था। कहा था कि यहां उनके रहने लायक होटल तक नहीं हैं। इतना घमंड है तो दिए सामान को वापस भेज दो। वहीं एक यूजर ने लिखा कि ये दानदाता क्या अभी तक नींद में थे। कुछ यूजर ने समर्थन में लिखा है कि बिना शोर मचाए दान करना शाहरुख से सीखें।
0मीर फाउंडेशन की ओर से उपलब्ध कराए ppe किट
छत्तीसगढ़ को यह PPE किट शाहरुख खान की संस्था मीर फाउंडेशन की ओर से उपलब्ध कराए गए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर शाहरुख खान को शुक्रिया कहा है। लिखा- बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान द्वारा संचालित NGO मीर फाउंडेशन ने कोविड 19 से लड़ाई के लिए छत्तीसगढ़ को 2 हजार पीपीई किट्स उपलब्ध कराएं हैं। इस बड़ी लड़ाई में योगदान के लिए मैं शुक्रिया अदा करता हूं।
